Taarak Mehta... से एक और दिग्गज के छोड़ने की अटकलें, वीडियो में 'भिड़े' ने बताया सच

Mandar Chandwadkar Reveals Truth: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से अब्दुल के बाद अब भिड़े के जाने की खबरें सामने आ रही हैं। एक्टर ने खुद अब एक वीडियो जारी कर फैंस को सच बता दिया है।

Mandar Chandwadkar Reveals Truth

Mandar Chandwadkar Reveals Truth

Mandar Chandwadkar Reveals Truth: टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) बीते कुछ दिनों से कलाकारों की एग्जिट की रूमर्स की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह ने शो को अलविदा कहा है। इसके बाद अब्दुल यानी शरद सांकला के शो से जाने की खबरें सामने आईं, लेकिन उन्होंने खुद अपने बयान में इन अफवाहों को खारिज कर दिया। वहीं, अब कहा जा रहा है कि भिड़े भी शो छोड़ सकते हैं।

आत्माराम तुकाराम भिड़े छोड़ देंगे शो?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभाने वाले पॉपुलर एक्टर मंदार चांदवड़कर (Mandar Chandwadkar) अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से खुद को बाहर कर सकते हैं। इतना ही नहीं दावा तो ये भी किया जा रहा है कि एक्टर इस शो की पोल खोलने वाले हैं। दरअसल, किसी मीडिया हाउस ने उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसके थंबनेल पर एक फोटो के कैप्शन में लिखा है, ‘आज सेट का सारा सच खोलूंगा’, दया भाभी नहीं आएगी, मैं भी शो छोड़ रहा हूं, गोली को निकाला गया।’

एक्टर ने उठाया सच से पर्दा

अब इस वीडियो को देखने के बाद मंदार चांदवड़कर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और दुनिया को सच बता दिया है। उन्होंने बीती रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने पहले फैंस को जन्माष्टमी की बधाई दी और फिर उन्होंने बताया कि ऐसा कोई मामला उनकी बीवी की नजरों में आया तो अब वो इस पर क्लैरिटी देना चाहते हैं। उन्होंने कहा ये सब देखकर वो हैरान हैं और उन्हें दुख भी होता है कि सोशल मीडिया का लोग कैसे गलत फायदा उठाते हैं।

फैंस को बताया सच

एक्टर ने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘दोस्तों प्लीज अफवाहों पर विश्वास न करें और इन्हें न फैलाएं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा साल 2008 से एंटरटेन करता आ रहा है और आने वाले सालों में भी करता रहेगा। बस सच बताना चाहता था तो ये रील पोस्ट की, आप सभी को ढेर सारा आभार और प्यार।’ अब उनके इस बयान से साफ हो गया है कि वो ये शो नहीं छोड़ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ