Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jethalal Babita Ji: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 18 सालों से टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है. इस शो में ‘जेठालाल’ और ‘बबिता जी’ किरदार काफी फेमस है. वहीं ये दोनों किरदार जब भी स्क्रीन पर आते हैं, तुरंत ही ऑडियंस के चेहरे पर स्माइल आ जाती है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ‘बबीता जी’ और ‘जेठालाल’ इस शो से पहले 30 साल पुराने एक और शो में साथ नजर आ चुके हैं. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों पहले किस शो में साथ नजर आने वाले हैं.
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जीता दिल
साल 2008 में शुरू हुए ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दिलीप जोशी ने जेठालाल का किरदार निभाकर ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बना ली थी. वहीं ‘बबीता जी’ का किरदार मुनमुन दत्ता ने निभाया और ये किरदार आज भी सुपरहिट है. शो में भी इन दोनों किरदारों की बॉन्डिंग फैंस को आज भी खूब पसंद आती है. जेठालाल का फ्लर्टी अंदाज फैंस को खूब पसंद है और बात-बात पर ‘बबीता’ की केयर करना फैंस को काफी पसंद आया.
यह भी पढ़ें: सलमान खान का ‘काला हिरण’ की रिलीज पर बड़ा एक्शन, भाईजान ने मेकर्स की लगाई वाट! भेजा लीगल नोटिस
इस शो में भी आ चुके नजर
वहीं बबीता और जेठालाल की जोड़ी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहले 30 साल पुराने शो में भी साथ दिख चुकी है. जी टीवी के शो ‘हम सब बाराती’ में साथ नजर आए थे. इस शो में दिलीप जोशी ने नत्थू मेहता और मुनमुन दत्ता ने मीठी का किरदार निभाया था. वहीं इस शो में इन दोनों के साथ-साथ डेलनाज ईरानी और टीकू तलसानिया भी नजर आए थे. हालांकि इस शो से दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता को ज्यादा पहचान नहीं मिल सकी थी.
शो के फेमस किरदार
बता दें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता और जेठालाल के साथ-साथ और भी किरदार हैं जो ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. इनमें भिड़े, पोपटलाल, अय्यर, डॉ. हाथी और अब्दुल भी शामिल हैं. हालांकि इस शो के किरदार के कुछ सितारे शो भी छोड़ चुके हैं. वहीं दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता अभी भी शो में बने हुए हैं. फैंस भी इन दोनों के लिए ही शो देख रहे हैं.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम होगी 'रामायण'
2 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines