हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मशहूर एक्टर ने 34 दिनों से नहीं खाया खाना, सिर पर है 100 लाख से ज्यादा का कर्ज

TMKOC Actor Struggling With Debt: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से घर-घर में मशहूर हुए एक एक्टर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्टर ने रिवील किया कि उनके ऊपर लाखों की उधारी है और कई दिन से तो उन्होंने खाना भी नहीं खाया है।

विज्ञापन
TMKOC Actor Struggling With Debt

TMKOC Actor Struggling With Debt: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) आज भी सबका पसंदीदा शो है। इस शो का हर कलाकार फैंस के दिलों में बस्ता है। जो एक्टर्स कभी इस शो से जुड़े थे उन्हें आज भी लोग याद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस शो के एक एक्टर का इस वक्त क्या हाल है? वो लाखों के कर्ज में डूबे हुए हैं। उनके सिर पर इतना उधार है कि उनके साथ-साथ फैंस भी टेंशन में आ जाएंगे।

गुरुचरण सिंह पर है लाखों का कब्जा

बता दें, अब जिस एक्टर ने ये बड़ा खुलासा किया है वो कोई और नहीं बल्कि बीते कुछ दिनों से मीडिया की सुर्खियों में बने रहने वाले गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) हैं। गुरुचरण हाल ही में गायब हो गए थे और पुलिस उनके लापता होने के बाद उन्हें हर तरफ तलाश कर रही थी। पूरा देश एक्टर को लेकर चिंता में था और 25 दिन गायब रहने के बाद वो खुद ही दुनिया के सामने आ गए थे। अब उन्हीं गुरुचरण सिंह ने रिवील किया है कि वो कर्जे में हैं।

34 दिन से नहीं खाया खाना

अपने हालिया इंटरव्यू में अब एक्टर ने खुलासा किया है कि वो 34 दिनों से खाना नहीं खा रहे हैं। इतना ही नहीं उनके ऊपर 100 लाख से ज्यादा यानी 1 करोड़ 20 लाख का कर्ज है। उन्होंने अपने बयान में साफ कहा कि आज 34वां दिन है और उन्होंने खाना नहीं खाया है। एक्टर ने बताया कि कुछ जगह हैं जहां वो खा लेते हैं, जैसे गुरु जी का आश्रम है। वहां पाठ होता है तो सोमवार को एक्टर वहां जाकर समोसा या ब्रेड पकोड़ा खाते हैं इसके साथ ही उस दिन कुछ मीठा या चाय भी मिलती है। गुरुचरण ने बताया कि बाकी दिन पूरा खाना मिलता है और वो भगवान का प्रसाद है तो कोई मना भी नहीं करता।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav की करोड़ों की संपत्ति क्यों हुई जब्त? इस मामले में जेल भी जा चुके हैं एक्टर

कर्ज से थक गए एक्टर

अपने कर्जे पर खुलासा करते हुए एक्टर ने कहा कि 4 साल से वो लगातार कुछ न कुछ काम करने की कोशिश कर रहे हैं।  उन्होंने कई बिजनेस करने की भी कोशिश की लेकिन वो सब में नाकामयाब हो गए। गुरचरण इन सब फेलियर की वजह से अब तंग आ चुके हैं और वो थक गए हैं। अब उन्हें इंतजार है कि उनका पैसा उनके पास वापस आए और वो अपनी सारी उधारी सारे कर्ज उतार सकें। बता दें, उन पर बैंकों और EMI का लगभग 55 से 60 लाख रुपए का बकाया है। इसके अलावा उन्होंने अपने दोस्तों से भी पैसे उधार लिए हुए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola