Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Amit Bhatt: कुछ टीवी शो ऐसे होते हैं, जो दर्शकों के दिल में रम जाते हैं। ऐसा ही एक टीवी शो है ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, जो दर्शकों को बेहद पसंद है। 15 सालों से टेलीविजन पर अपना जलवा दिखा रहे टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सारे किरदार दर्शकों को बहुत पसंद हैं। इस शो का एक किरदार ऐसा है, जो इन दिनों चर्चा में बना हुआ है।
लाइमलाइट में चंपकलाल
जी हां, शो में चंपकलाल का किरदार निभा रहे अमित भट्ट का भी शो में अलग ही जलवा है। हालांकि इन दिनों अमित भट्ट अपनी एक बुरी आदत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर अमित भट्ट की ऐसी कौन-सी आदत है, जो उन्हें लाइमलाइट में ले आई है?
पर्दे पर सबको देते हैं नसीहत
दरअसल, हालिया सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अमित भट्ट पक्के चेन स्मोकर हैं। जी हां, छोटे पर्दे पर सबको नसीहत और अच्छी सीख देने वाले अमित भट्ट का रियल लाइफस्टाइल बेहद अलग है। बता दें कि अमित भट्ट ने अपनी लाइफ में ना सिर्फ छोटे पर्दे बल्कि फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने सीआईडी जैसे टीवी शो में भी अपना जलवा दिखाया है। हालांकि उन्हें पॉपुलैरिटी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में चंपकलाल के रोल से मिली है।
बेहद अलग है अमित का रियल लाइफस्टाइल
इसके अलावा उन्होंने दिलीप जोशी (जेठालाल) के साथ ‘एफआईआर’ जैसे पॉपुलर शो में भी काम किया है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, अमित भट्ट को एक एपिसोड के 80 हजार रुपये बतौर फीस मिलती है। सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमित भट्ट शुरू में बहुत बीड़ी पिया करते थे। जी हां, वो बीड़ी चेन स्मोकर्स रहे हैं। बताया जाता है कि दिलीप जोशी से उनकी अच्छी दोस्ती है और हंसी-मजाक के साथ गाली-गलौच भी काफी किया करते थे। तारक मेहता के शो में उनका गुस्सा बहुत पसंद किया जाता है, जिस अंदाज में वो गुस्सा करते हैं उसपर लोग तालियां बजाते हैं और खूब खुश होते हैं।
‘दुनिया ने उंधा चश्मा’
बता दें कि आज ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) के नाम से पॉपुलर हो चुका शो एक गुजराती सीरियल ‘दुनिया ने उंधा चश्मा’ के नाम से आता था। बाद में असित मोदी ने इसे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) बनाया। इस टीवी शो के हर किरदार की अपनी एक अलग खासियत है और लोगों में इसको लेकर एक अलग ही क्रेज भी है। शो की अपनी एक अलग पॉपुलैरिटी है और दर्शक इसे देखने के लिए आज भी पागल रहते हैं।
यह भी पढ़ें- Renu Desai ने Pawan Kalyan संग तलाक पर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- मुझे छोड़कर तीसरी शादी…
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
13 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
15 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
16 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
17 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
18 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
19 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines