हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Shailesh Lodha के पिता के निधन का पौधे से निकला खास कनेक्शन, 2 हफ्ते बाद हुआ शॉकिंग खुलासा

Shailesh Lodha Father Death: शैलेश लोढ़ा पिता के निधन से टूट गए हैं। अब एक्टर ने इस दुर्घटना के 2 हफ्ते बाद एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पिता के कमरे के बाहर रखे पौधे के मुरझाने और उनके निधन के बीच एक तार जुड़ा है।

विज्ञापन
Shailesh Lodha Father Death

Shailesh Lodha Father Death: पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में तारक का किरदार निभा चुके एक्टर शैलेश लोढ़ा ने हाल ही में पिता को खोया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी कि उनके पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब 2 हफ्ते पहले शैलेश ने एक तस्वीर शेयर कि थी जिसमें वो अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने रिवील किया था कि सुबह सूरज ने जगत तो रोशन किया, लेकिन उनकी जिंदगी में अंधेरा हो गया।

शैलेश लोढ़ा ने किया बड़ा खुलासा

एक्टर ने बताया था कि उन्हें बबलू कहने वाले उनके पिता का निधन हो चुका है। एक्टर दुख में डूबे हुए हैं और अभी भी उसी सदमे में हैं। शैलेश लोढ़ा लगातार पिता को याद कर भावुक हो रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता संग एक बचपन की तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया था। वहीं, अब उनका एक नया पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिसे पढ़ने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे। एक्टर ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो एक सूखे हुए पौधे को देखते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने अपने पिता की मौत का कनेक्शन जोड़ा है।

पिता के निधन और पौधे के मुरझाने का क्या है ताल्लुक?

एक्टर ने लिखा, ‘विज्ञान के पास इन सवालों का जवाब नहीं हैं। पापा का कमरा, जिसे पिछले कुछ हफ्तों से ICU में तब्दील कर दिया गया था, इस कमरे के बाहर ये एक पौधा था, जो उन्हें भीतर झांक कर देखता था और कमरे के भीतर से पापा इसे देखते थे, ये जीवन के कठिनतम समय में उन्हें हरियाली और प्रसन्नता दोनों देता था… इधर पापा ने देह त्यागी और इधर आस-पास के सभी पौधों को हरा भरा छोड़कर बस सिर्फ ये मुरझा गया… वनस्पति शास्त्र क्या कहता है, मैं नहीं जानता, किन्तु संवेदना सिर्फ मानव ह्रदय में ही नहीं होती, इसका जीवंत उदाहरण है ये घटना… मुरझा तो हमारा पूरा परिवार गया है, संभवत प्रकृति परिवार ही है हम सबका।’

यह भी पढ़ें: Urfi Javed को कंडोम ब्रांड ने किया अप्रोच, कर डाली ऐसी डिमांड एक्ट्रेस भी बोलीं तौबा

एक्टर के घर में पसरा मातम

अब एक्टर ने ये पोस्ट लिखकर बड़ी गहरी बात कह दी है। एक तरफ उन्होंने अपने पिता के निधन के 2 हफ्ते बाद उनकी मौत का कनेक्शन इस पौधे के मुरझाने से जोड़ा है। तो दूसरी तरफ वो अपने दिल का दर्द बयां कर रहे हैं। शैलेश लोढ़ा का कहना है कि उनका पूरा परिवार इस वक्त दर्द में है। पिता के जाने से उनके घर में मायूसी और मातम पसर गया है। अब एक्टर का ये इमोशनल पोस्ट देख फैंस को भी उनकी चिंता होने लगी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें