Gurucharan Singh Missing Case: टीवी के मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘सोढ़ी’ यानी गुरुचरण सिंह का अभी तक कुछ पता नहीं लगा है। पुलिस बेहद तेजी से मामले की जांच कर रही हैं। अब इस केस में नया अपडेट आया है। जी हां, हालिया सामने आई रिपोर्ट्स में ‘सोढ़ी’ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर अब ऐसा क्या सामने आया है?
गुरुचरण ने खुद बनाया अपने गायब होने का प्लान!
दरअसल, जबसे गुरुचरण सिंह गायब हुए हैं, तबसे ही उनकी फैमिली और फैंस परेशान हैं। हर कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा है, लेकिन News18 के अनुसार, पुलिस सूत्रों का कहना है कि गुरुचरण ने खुद अपने गायब होने का प्लान बनाया है और वो अपना फोन दिल्ली के पालम क्षेत्र में छोड़कर शहर से बाहर चले गए हैं।
पुलिस के लिए एक्टर का पता लगाना हुआ मुश्किल- सूत्र
News18 ने दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि ‘सोढ़ी’ ने पालम में अपना फोन छोड़ा। मामले की जांच जारी है, लेकिन ऐसा होने से हमारे लिए एक्टर का पता लगाना और मुश्किल हो गया है। क्योंकि ‘सोढ़ी’ के पास उनका फोन ही नहीं है। सामने आई सीसीटीवी फुटेज में उन्हें एक ई-रिक्शा से दूसरे ई-रिक्शा में जाते देखा जा रहा है और ये सब देखकर लग रहा है कि उन्होंने सब कुछ खुद ही प्लान किया और वो दिल्ली से बाहर चले गए? हालांकि News24 इन दावों की पुष्टि नहीं करता है।
22 अप्रैल से गायब हैं ‘सोढ़ी’
बता दें कि 22 अप्रैल की शाम से गुरुचरण सिंह लापता हैं और उनके परिवार ने एक्टर की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। बताते चलें कि सोढ़ी घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे, लेकिन ना तो वो मुंबई पहुंचे और ना ही अपने घर वापस आए। बता दें किं गुरुचरण सिंह टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा में’ रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने के लिए मशहूर हैं। हालांकि साल 2013 में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था और अगले साल वो शो में वापस आ गए थे। साल 2020 में उन्होंने फिर से शो को छोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें- ‘वो सत्ता का फेवर करती है, मैं सवाल पूछती हूं’, Swara Bhasker ने बताया वो Kangana Ranaut से कैसे अलग?
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
19 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
21 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines