हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Taarak Mehta के सोढ़ी को Bigg Boss का मिला था ऑफर? किस हाल में हैं Gurucharan Singh के पिता?

TMKOC Actor Gurucharan Singh: तारक मेहता फेम एक्टर गुरुचरण सिंह को लेकर कई नई जानकारियां सामने आ रही हैं। उनके परिवार को लेकर भी अपडेट सामने आया है। साथ ही ये खबर भी मिली है कि एक्टर बिग बॉस में भी शामिल हो सकते थे। उन्हें शो के लिए मेकर्स ने अप्रोच भी किया था।

विज्ञापन
लापता एक्टर Gurucharan Singh को मिला था Bigg Boss का ऑफर?

TMKOC Actor Gurucharan Singh: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के सोढ़ी यानी एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) 22 अप्रैल से लापता हैं। आज उन्हें गुमशुदा हुए 8 दिन हो गए हैं और अभी तक उनकी कोई खबर नहीं है। दिल्ली पुलिस उन्हें ढूंढने की पूरी कोशिश कर रही है, फिर भी अभी तक उनके हाथ ऐसा कोई सुराग नहीं लगा जिसकी बदौलत एक्टर का पता लग सके। ऐसे में न सिर्फ फैंस बल्कि एक्टर के परिवार वाले और उनके सभी चाहने वाले परेशान हैं।

कैसी है पिता की हालत?

अब गुरुचरण सिंह के कुछ रिश्तेदारों ने मीडिया को इंटरव्यू दिया है और उनके परिवार की हालत के बारे में बताया है। रिश्तेदारों ने इस बात से तो इनकार कर दिया कि उन्हें एक्टर की शादी को लेकर कोई भनक थी। यानी 50 साल के एक्टर जल्द ही दूल्हे बनने वाले थे इन रूमर्स में कितना दम है उसे लेकर संदेह अभी भी बना हुआ है। वहीं, अब गुरुचरण के रिश्तेदारों ने खुलासा किया है कि एक्टर के लापता होने के बाद से उनके पिता का बुरा हाल है। वो बुरी तरह से टूट गए हैं और अब वो कुछ भी बोलने की हालत में नहीं हैं।

क्या बिग बॉस का हिस्सा बनने वाले थे एक्टर?

वहीं, गुरुचरण सिंह को लेकर ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि उन्हें बिग बॉस (Bigg Boss) के लिए अप्रोच किया गया था और एक्टर सलमान खान के शो में नजर आ सकते थे। तो चलिए जानते हैं कि इन दावों में कितनी सच्चाई है। बता दें, खुद अपने एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें बिग बॉस ऑफर हुआ था। वो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के लिए मेकर्स से बातचीत भी कर रहे थे। हालांकि, कुछ गलतफहमी के चक्कर में वो शो में शामिल नहीं हो पाए।

यह भी पढ़ें: क्या तलाक के बाद Rakhi Sawant की जिंदगी में लौटा पुराना प्यार? खुशी से झूमती दिखीं ड्रामा क्वीन

मेकर्स ने शो के लिए किया था अप्रोच?

एक्टर ने बाद में अपने बयान में ये भी कहा कि पता नहीं वो मुझे शो में लाना चाहते थे ये भी सच है या नहीं। वहीं, उनके बिग बॉस ओटीटी में आने की खबरें भी उड़ी थीं। लेकिन उस शो का भी वो हिस्सा नहीं बन पाए। लेकिन वो इस शो में शामिल होने की इच्छा रखते हैं ये तो साफ है। अगर एक्टर को आगे भी मौका मिलता तो वो इस शो का हिस्सा जरूर बनते। वहीं, अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि एक्टर जल्द से जल्द ठीक-ठाक अपने घर लौट आएं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें