TMKOC Actor Gurucharan Singh Missing: पॉपुलर एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में सोढ़ी का किरादर निभाकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर गुरुचरण सिंह अब मिसिंग हैं। उनके परिवार ने इस बात की पुष्टि की है। ये सुनकर हर किसी को झटका लगा होगा लेकिन सच्चाई यही है कि 50 साल की उम्र में अब गुरुचरण सिंह लापता हो गए हैं। फैंस ये खबर सुनकर निराश हो सकते हैं। उन्हें भी बिल्कुल वैसे ही महसूस होगा जैसा इस वक्त एक्टर के घरवालों को हो रहा है। वैसे भी गुरुचरण सिंह ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल जीत लिए थे।
50 साल की उम्र में मिसिंग गुरुचरण सिंह
हर कोई अब उन्हें अपनी जिंदगी और परिवार का हिस्सा मानता है। एक्टर ने कई साल तक टीवी के सबसे पॉपुलर शो में एक बिंदास बंदे, एक आइडियल पति, आदर्श पिता और यारों के दिलदार यार का किरादर निभाया। ऐसे में अब उन्हें लेकर इस तरह की खबर पढ़ना किसी को भी झकझोर सकता है। बता दें, एक्टर की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चार दिन से एक्टर की किसी को कोई खबर नहीं है। साथ ही उनका फोन भी नॉट रिचेबल आ रहा है। अब गुरुचरण सिंह के पिता ने बेटे की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया है कि वो सोमवार को दिल्ली से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट के लिए घर से रवाना हुए थे।
22 अप्रैल से हैं लापता
हालांकि, वो न तो मुंबई पहुंचे और नहीं दिल्ली वाले घर पर लौटकर वापिस आए। जब इंतजार कर एक्टर के पिता थक गए तो उन्होंने पुलिस की मदद लेना ही सही समझा। गुरुचरण सिंह के पिता ने अब एक शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें उन्हें बताया है कि उनका बेटा गुरुचरण सिंह जो 50 साल का है 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे से लापता है। वो मुंबई जाने के लिए घर से निकला था लेकिन एयरपोर्ट से उसका कुछ पता नहीं चल रहा। वो न तो मुंबई पहुंचा और दिल्ली में भी उसकी कोई खबर नहीं है। उसका फोन भी बंद है।
यह भी पढ़ें: बिना किसी स्टार किड के भी दमदार है फिल्म Main Ladega, क्या है फिल्म की सबसे बड़ी खूबी?
फैंस को हुई गुरुचरण सिंह की चिंता
साथ ही एक्टर के घरवालों ने साफ किया है कि वो मानसिक रूप से भी स्वस्थ और स्थिर हैं। अब परिवार लगातार गुरुचरण सिंह को खोज रहा है लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा। अब पुलिस इस मामले की जांच करेगी और उम्मीद है कि वो जल्द ही एक्टर का पता लगा लेंगे। अचानक उन्हें क्या हुआ वो कहां गायब हो गए हैं ये सोचकर ही फैंस का दिल बैठा जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनके लापता होने की खबर से हंगामा मच गया है। सभी फैंस डरे हुए नजर आ रहे हैं और एक्टर के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
13 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
17 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
19 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
20 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
21 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines