Taapsee Pannu की पैपराजी से गर्मागर्मी, इंटरनेट पर छाया वीडियो
Edited By Rupali Jaiswal

Edited By Rupali Jaiswal

Taapsee Pannu Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी हाजिर-जवाबी के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दोबारा’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इसी बीच उनके प्रमोशनल इवेंट से एक वीडियो (Taapsee Pannu Video) इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी पर भड़कती और उनसे बहस करती नजर आ रही हैं।
तापसी पन्नू के वायरल वीडियो (Taapsee Pannu Viral Video) को वुम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में एक्ट्रेस मल्टीकलर की प्रिंटेड बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। हालांकि, वो अपने इंटरव्यू के लिए आगे ही बढ़ रही होती हैं कि तभी उन्हें कैमरामैन रोक लेते हैं। पैपराजी, तापसी की पिक्चर क्लिक करना चाहते हैं। लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा होता है कि तापसी पन्नू भड़क उठती हैं।
ताजा मामला सेलेब्स की प्राइवेसी से जुड़ा हुआ नहीं है। बल्कि एक पैपराजी के तेवर दिखाने पर तापसी को गुस्सा आ जाता है और देखते ही देखते ये बातचीत गर्मागर्म बहस में तब्दील हो जाती है। एक्ट्रेस का ये वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इसपर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’इंडस्ट्री की ये लेडी इसीलिए मुझे काफी पसंद है।’ दूसरे ने लिखा,’ये भी दूसरी कंगना बनती जा रही हैं।’ वहीं, कुछ ने इस बहस को तापसी की ओवर-एक्टिंग बता दी है।
बता दें कि तापसी की फिल्म ‘दोबारा’ 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन चल रहा है। वहीं, एक्ट्रेस की बात करें तो उन्होंने अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिए इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: