Taapsee Pannu Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की खूबसूरती में शादी के बाद से काफी निखार आ गया है।अक्सर एक्ट्रेस किसी न किसी वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ ही जाती हैं। एक बार फिर उनके साथ कुछ ऐसा ही हो गया है। दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट से तापसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हो गया कि उनकी ओवरएक्टिंग देखकर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने से खुद को रोक नहीं सके। वीडियो में पैपराजी एक्ट्रेस की तस्वीर लेने की कोशिश करते हैं। इस दौरान कुछ पैप्स अपने उपकरणों के साथ गिर गए। इस आवाज से एक्ट्रेस इतना डर गईं कि उन्होंने अपनी आंखें और कान तक बंद कर लिए।
एक्ट्रेस ने कर दिया ओवर रिएक्ट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि तापसी पन्नू मुंबई एयरपोर्ट पर हैं। वह जैसे ही अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट पर एंट्री करती हैं, तभी पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने के लिए उतावले हो जाते हैं। हालांकि पैप्स की इस हरकत से तापसी खुश नहीं दिखती हैं। वह बिना पोज दिए ही आगे की तरफ बढ़ने लगती हैं। वीडियो में एक्ट्रेस पैप्स से यह भी पूछती हुईं नजर आईं कि यह क्या ही हरकत है?
जिस वक्त तापसी पैपराजी को इग्नोर करती हुए निकल रही होती हैं, तभी कुछ पैप्स लड़खड़ाकर उनके सामने गिर पड़ते हैं। उनके कुछ उपकरण भी जमीन पर गिर पड़ते हैं जिससे आवाज होती है। यह सुनते ही तापसी सदमे से डर जाती हैं और अपनी आंखे व कान को बंद कर लेती हैं। उनका यह रिएक्शन पैप्स के कैमरे में कैद हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan को 26 साल बाद भी इस बात का पछतावा, काले हिरण शिकार से जुड़ा मामला
यूजर्स कर रहे तापसी को ट्रोल
तापसी पन्नू का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, यूजर्स को महसूस हुआ कि एक्ट्रेस ने जो रिएक्शन दिया वह कुछ ओवर ही था। इस बीच एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, ‘ओवर एक्टिंग की दुकान।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इतना ज्यादा ड्रामा क्यों? उन्हें लगता है कि वह अभी भी फिल्म सेट पर हैं।’ इस तरह से यूजर्स ने एक्ट्रेस के रिएक्शन पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
पैप्स पर भड़क चुकी हैं तापसी
बता दें कि तापसी पन्नू और पैपराजी के बीच हमेशा से प्यार-नफरत का रिश्ता देखा गया है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने पैप्स पर हर जगह उनकी तस्वीरें लेने पर सवाल भी उठाया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि पैपराजी बिना उनकी सहमति के तस्वीरें लेते हैं। कई बार तस्वीरें उस वक्त ले ली जाती हैं, जब वह पेशेवर रूप से नहीं होती हैं। उन तस्वीरों को क्लिक बेट के रूप में इस्तेमाल करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी आखिरी बार फिल्म ‘खेल खेल में’ नजर आई थीं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines