Taapsee Pannu On Argument With Paparazzi: बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) आजकल लाइम लाइट में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में तापसी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी को बिना जवाब दिए निकल जाती हैं।
तापसी ने कहा, ‘आप हटिए’
लेटेस्ट वीडियो में तापसी पन्नू पैपराजी को साइड करते हुए निकल जाती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस फिल्म स्क्रीनिंग से निकलते ही पैपराजी को देख कर भड़क जाती हैं। तापसी मीडिया कर्मियों को कहती हैं कि, ‘आप हटिए, आप ऐसे मत करिए।’ ऐसा कहकर एक्ट्रेस पैप्स को साइड कर वहां से निकल जाती हैं।
मीडिया पर भड़कीं तापसी
आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब तापसी पन्नू पैपराजी पर अपना गुस्सा निकाल रही हो। इससे पहले भी एक्ट्रेस की फिल्म ‘दोबारा’ के प्रोमोशन के दौरान भी एक्ट्रेस की पैपराजी संग बहस हो गई थी। तापसी का यह अंदाज फैंस को नहीं पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस को फिर इस रुड बिहेवियर के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
अभी पढ़ें – Raju Srivastava: जब राजू श्रीवास्तव का मजाक पड़ गया था उनपर ही भारी, देनी पड़ी थी सफाई
इन फिल्मों में आएंगी नजर
बात करें अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू की फिल्म ‘दोबारा’ रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हालांकि फैंस को इस मूवी से काफी उम्मीदें थीं लेकिन तापसी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में पिछड़ गई। इसके अलावा तापसी की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में ‘जन गण मन'(Jana Gana Mana), ‘एलियन'(Alien), ‘ब्लर'(Blurr) और ‘वो लड़की है कहां'(Woh Ladki Hai Kahaan) जैसी फिल्में शामिल हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines