Taapsee Pannu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अस्सी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस की फिल्म का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज किया गया है. वहीं इस फिल्म में एक्ट्रेस काफी सीरियस रोल करती दिखाई दे रही हैं. फैंस भी एक्ट्रेस की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में अपने फैंस से फिल्म देखने की अपील की है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ लिखा है?
तापसी ने लिखा लंबा-चौड़ा नोट
तापसी पन्नू ने पोस्ट में एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘चलिए, फिर से काम की बात करते हैं. इस बार ये मत कहिए कि हिंदी सिनेमा में जमीनी सच्चाई पर फिल्में नहीं बनतीं. जब कोई फिल्म और उसके निर्माता उसे आप तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हों, तो अनदेखा मत कीजिए. ये कहकर बात मत टालिए कि ऐसी फिल्मों का सिनेमाघरों तक ना पहुंचाना इंडस्ट्री की कमी है. अगर हमें विश्व सिनेमा से मुकाबला करना है, तो सबसे पहले अपनी सच्ची कहानियों को समर्थन देना होगा.’
यह भी पढ़ें: ‘शादी टूटने का इंतजार कर रहे…’, निक जोनस संग रिश्ते पर क्यों बोलीं प्रियंका चोपड़ा? कह दी बड़ी बात
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘समय बदलने की जरूरत है, क्योंकि अब सिर्फ फिल्म बनाकर बैठ जाने का दौर नहीं रहा. अच्छी फिल्में तभी बनेंगी और मिलेंगी, जब हम उनकी कद्र करेंगे. वरना समाज अच्छी फिल्मों से वंचित हो जाएगा. इसलिए नहीं कि हमने खराब आलोचना की बल्कि इसलिए कि जब हमारी आवाज फर्क ला सकती थी तब हम चुप रहे. अपनी आधिकारिक रिलीज से एक हफ्ते पहले, अलग-अलग शहरों में खास स्क्रीनिंग के साथ #Assi के लिए आपके भरोसे और प्यार की हमारी यात्रा शुरू हो रही है.’
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा फायरिंग केस, कॉमेडियन ने खुद रची थी साजिश? राखी सावंत ने किया शॉकिंग दावा
कब रिलीज होगी फिल्म?
तापसी ने अपनी पोस्ट में और आगे लिखा, ‘इसे हमारी फिल्म पर भरोसा कहिए या आपका फैसला, हम बस इतना सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारी कहानी में ‘काश’ जैसी कोई बात न रह जाए. आप भी अपनी कहानी में इसका ध्यान रखिए.’ इस पोस्ट के साथ तापसी ने थिएटर में बैठे हुए पोस्ट भी शेयर की हैं. बता दें एक्ट्रेस की ‘अस्सी’ फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
16 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
17 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
18 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
19 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
22 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines