Bollywood Stars Engineering Students: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से इंडस्ट्री के साथ-साथ अपने फैंस के बीच भी अपनी अच्छी पहचान बनाई है, लेकिन उनके फैंस ये नहीं जानते कि जिन स्टार्स को वो फॉलो कर रहे हैं उन्होंने ने कहां तक पढ़ाई की है या वो अपनी स्टूडेंट लाइफ में कैसे रहे हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अभिनय के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं।
इस लिस्ट में कई बड़े स्टार्स का नाम शामिल है। इस लिस्ट में तापसी पन्नू से लेकर आर माधवन का नाम शामिल हैं, जो इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपना करियर फिल्मी दुनिया में बनाया।
Taapsee Pannu
साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीलुड तक अपनी पहचान बनाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस तापसी पन्नू अब तक हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो इंजीनियरिंग स्टूडेंट रह चुकी हैं। तापसी ने दिल्ली के गुरु तेग बहादुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी कॉलेज से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की है, लेकिन इसके साथ ही एक्ट्रेस ने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई और एक्टिंग को अपना करियर चुना।
R Madhahvan
आर.माधवन कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे वो हमेशा से एक आर्मी ऑफिसर बनना चाहते थे। वहीं, उनकी अच्छी-लिखाई को देखते हुए उनके माता-पिता चाहते थे कि वो इलेक्ट्रॉनिक्स में डिग्री लें और एक बेहतर लाइफ गुजारे। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1990 में टीवी शो “तोल मोल के बोल” से की थी, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में साल 2000 में आई फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से की।
Kriti Sanon
टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘हीरोपंति’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली कृति सैनन भी एक इंजीनियरिंग की स्टूडेंट रही हैं। एक्ट्रेस ने दिल्ली के इंजीनियरिंग कॉलेज, इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन से डिग्री हासिल की है। इसी दौरान एक्ट्रेस ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद आज वो इस मुकाम पर हैं।
यह भी पढ़ें: 5 हिट साइकोलॉजी थ्रिलर South Movies, जो नहीं होने देंगी बोर; बार-बार देखने का होगा मन
Kartik Aaryan
फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले कार्तिक आर्यन के माता-पिता भी यही चाहते थे कि वो एक अच्छे इंजीनियर या डॉक्टर बनें। मुंबई के डी. वाय पाटिल मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद कार्तिक ने मॉडलिंग में ध्यान दिया और फिल्मों में अपना करियर बनाया।
Ameesha Patel
फिल्म ‘कहो न प्यार’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अमीषा पटेल भी इंजीनियरिंग कर चुकी हैं। उन्होंने यूएस जाकर इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लिया लेकिन, लेकिन कुछ साल बाद उन्होंने इस पढ़ाई को बीच में छोड़ दिया और इकॉनमिक्स से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की, जिसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म ‘कहो न प्यार हैं’ से अभिनय के दुनिया में एंट्री की।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
27 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines