बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ पिछले साल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। ये फिल्म ‘हसीन दिलरूबा’ का दूसरा पार्ट थी, जिसे ऑडियंस ने बेहद प्यार दिया था। दूसरा पार्ट जिस मोड़ पर खत्म हुआ था, उससे पूरी उम्मीद थी कि मेकर्स आगे की कहानी फिर लेकर आएंगे। अब राइटर कनिका कनिका ढिल्लों ने इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट कंफर्म कर दिया है। पंडित जी की मनोहर कहानी में आगे क्या-क्या होने वाला है, ये बताने के लिए हसीन दिलरूबा फिर लौटने को तैयार है।
तापसी पन्नू ने शेयर किया क्लिप
तापसी पन्नू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ की एक क्लिप शेयर की। एक्ट्रेस ने पोस्ट को राइटर कनिका कनिका ढिल्लों को टैग करते हुए लिखा, ‘रानी और उसकी दिलचस्प अदाएं और मनोहर कहानियां.. उफ्फ.. पागलपन याद आ रहा है। पंडित जी क्या कहते हैं?’
यह भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा से रितेश देशमुख तक, अपकमिंग फिल्मों में ‘विलेन’ दिखेंगे ये 5 हीरो
कनिका ढिल्लों ने कंफर्म किया तीसरा पार्ट
इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कनिका ढिल्लों ने ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ के अगले पार्ट पर अपडेट दिया। उन्होंने पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, ‘इंतजार इतना लंबा नहीं होगा रानी जी! पंडित जी पहले से ही अगली किताब पर हैं। इस वाली में पागलपन x 3 है।’ इस पर तापसी पन्नू ने रीपोस्ट करते हुए लिखा, ‘चलो ऑडियंस से पूछते हैं! इस बार रानी की लाइफ में इस अप्रत्याशित मोड़ से आप क्या उम्मीद कर रहे हैं?’
ऑफिशियली अनाउंसमेंट का इंतजार
तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों ने भले ही ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ के अगले पार्ट को ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं किया हो लेकिन जिस तरह से दोनों ने पोस्ट शेयर किया है, उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ‘हसीन दिलरूबा’ फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट कंफर्म है। अब इंतजार है तो इस बात का कि मेकर्स कब फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट से जुड़ा पोस्टर या टीजर शेयर करते हैं?
तापसी पन्नू का वर्कफ्रंट
तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘गांधारी’ में नजर आएंगी जिसकी अनाउंसमेंट की जा चुकी है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म की रिलीज का इंतजार किया जा रहा है। तापसी की पिछली फिल्मों की बात करें तो उन्हें ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों में देखा गया था।
संबंधित खबरें
डबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
40 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines