Taapsee Pannu And Mithias Boe Secret Wedding : बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) पिछले काफी समय से लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बोए (Mithias Boe) संग अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। होली के मौके पर दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिससे कयास लगाए जाने लगे कि तापसी और मैथियास ने सीक्रेट वेडिंग कर ली है। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे कपल की शादी का वीडियो बताया गया। अब फैंस भी काफी कन्फ्यूज हैं कि क्या सच में दोनों ने शादी की है या यह सिर्फ अफवाह है।
बता दें कि तापसी पन्नू ने खुद इस कन्फ्यूज को दूर करते हुए अपनी सीक्रेट वेडिंग का सच बता दिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का सच भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?
शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बॉयफ्रेंड मैथियास बोए संग शादी की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने कंफर्म किया कि हां, वह शादीशुदा हैं लेकिन अपनी शादी की तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर फिलहाल शेयर नहीं करना चाहती हैं। तापसी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ को ठीक वैसे ही पब्लिक में लाना चाहती हूं या नहीं।’
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘अपनी शादी को सीक्रेट रखना मैंने चुना है, मेरे पार्टनर या शादी में आए लोगों को ने नहीं। मैंने अपनी शादी को सीक्रेट रखा जोकि मेरा इरादा कभी नहीं था। मैं सिर्फ इसे सार्वजनिक नहीं बनाना चाहती थी, क्योंकि मुझे इस बात की चिंता थी कि लोगों द्वारा इसे कैसे देखा जाएगा। यही वजह थी कि मैंने अपनी शादी को लेकर कोई भी अपडेट पब्लिक करने का कोई इरादा नहीं बनाया था।’
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar के डूबते करियर का बेड़ा पार लगाएगी Bade Miyan Chote Miyan?
मेंटली तौर पर तैयार नहीं थीं तापसी
तापसी पन्नू ने इंटरव्यू के दौरान आगे कहा, ‘अपनी शादी की खबर को फैंस के सामने रखने के लिए मैं अभी मेंटली तौर पर तैयार नहीं हूं। मुझे पता था कि हमारी शादी में शामिल होने के लिए जो लोग आए वो सिर्फ मेरे लिए वहां रहना चाहते थे। वह मुझे जज करने के लिए वहां मौजूद नहीं थे। इसलिए मैं टेंशन फ्री थी।’ एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनकी बहन शगुन पन्नू ने पूरी शादी प्लान की थी, क्योंकि वह वेडिंग प्लानर है।
मैथियास बोए संग शादी पर आगे बात करते हुए तापसी पन्नू ने कहा, ‘मेरी शादी बिल्कुल भी टिपिकल दुल्हन जैसी नहीं थी। मेरी फैमिली ने सबकुछ मुझ पर छोड़ा हुआ था। मैं कम लोगों के साथ अच्छा समय बिताना चाहती थी इसलिए मैं काफी निश्चिंत थी।’ गौरतलब है कि तापसी पन्नू और बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बोए पिछले दस साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों सात जन्मों के लिए एक हो चुके हैं। दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines