Taapsee Pannu got engaged to Mathias Boe 9 years before tying the knot: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने हाल ही में अपने निजी जीवन के एक अहम खुलासा किया है। तापसी ने इस साल की शुरुआत में अपने लंबे समय के साथी मैथियास बोए से शादी की। लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि उनकी सगाई शादी से 9 साल पहले हो चुकी थी। तापसी और मैथियास ने 11 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और अब जाकर एक निजी फंक्शन में शादी के बंधन में बंधे।
पहली डेट के लिए कहां गई थीं तापसी
हाल ही में एक शो में तापसी ने अपने रिश्ते के बारे में कई दिलचस्प बातें शेयर की। उन्होंने बताया कि मैथियास ने पहली डेट के लिए दुबई को चुना था जबकि उनके पास डेनमार्क भी एक ऑप्शन था। तापसी ने खुलासा किया कि डेनमार्क में वीजा की वजह से उन्होंने दुबई को चुना। तापसी ने उस वक्त होने वाली मुश्किलों के बारे में बात करते हुए बताया कि वीजा लेना उनके लिए काफी मुश्किल था इसलिए उन्होंने डेट करने के लिए डेनमार्क को चुना।
मैथियास को लेकर डरी हुई थीं तापसी
इस बातचीत में तापसी ने ये भी साझा किया कि शुरुआत में उन्हें ये समझ में नहीं आया कि मैथियास को उनकी तरफ आकर्षण क्यों था। उन्होंने इंडियन्स में अक्सर होने वाली हीनभावना के बारे में भी बात की। तापसी के दोस्त बहुत परेशान थे कि तापसी के साथ वहां कुछ गलत ना हो जाए और एक दोस्त ने तो मजाक में के दिया, ‘ध्यान रखना; अगर वो तुम्हें बेच दे तो?’ इस सब के बावजूद तापसी ने मैथियास से मिलने का फैसला लिया और लकिली वो शख्स काफी अच्छा निकला।
तापसी और मैथियास के प्यार को अब 11 साल हो चुके हैं। उनकी शादी से पहले उन्होंने एक दूसरे के साथ सगाई की, जो कि 9 साल पहले हुई थी। यानी जब तापसी और मैथियास एक दूसरे को डेट कर रहे थे उसके 2 साल बाद ही दोनों ने सगाई कर ली थी।
तापसी की फिल्म हुई रिलीज
वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी की नई फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ रिलीज हो चुकी है। 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर फिल्म रिलीज हुई है। ये फिल्म 2021 की हिट थ्रिलर ‘हसीन दिलरुबा’ का सीक्वल है, जिसमें विक्रांत मैसी और सनी कौशल भी अहम किरदारों में हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस हुई कास्टिंग काउच का शिकार, बिकिनी पहनने के लिए की जबरदस्ती तो भड़क गई अभिनेत्री
संबंधित खबरें
चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
5 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
7 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
7 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
8 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
10 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
10 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
12 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
15 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
18 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines