Taapsee Pannu Birthday Special: बॉलीवुड में कई ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई है। बिना किसी गॉडफादर के ये हसीनाएं बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो पाई हैं। वहीं तापसी पन्नू को तो इंडस्ट्री की ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ कहा जाता है। तापसी ने इंजीनियरिंग की हुई है। हालांकि उन्होंने उस करियर को छोड़ फिल्मी करियर चुनना सही समझा। वहीं अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद वो करोड़ों की मालकिन बनी हैं। कल यानी 1 अगस्त को एक्ट्रेस अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनके करियर से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
यह भी पढ़ें: Haseen Dillruba 3 को लेकर गुड न्यूज, Taapsee Pannu की फिल्म में पहले से ज्यादा होगा थ्रिल
फिल्मों में आने से पहले की इंजीनियरिंग
तापसी पन्नू दिल्ली की रहने वाली हैं। वो पढ़ाई में बचपन से ही होशियार रहीं। एक्ट्रेस ने 12वीं में 90 पर्सेंट हासिल किए थे। वहीं इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग करने का फैसला किया। गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से एक्ट्रेस ने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है। अगर वो इस करियर को जारी रखती तो आज तापसी सॉफ्टवेयर इंजीनियर कहलाई जातीं। हालांकि इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग करने का चस्का लग गया।
साउथ फिल्मों से शुरू हुआ सफर
तापसी का सपना फिल्मी दुनिया पर छा जाने का था। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। इसके साथ ही उन्होंने टीवी विज्ञापनों के ऑफर भी आने लगे। उन्होंने कोका कोला, रिलायंस, रेड एफएम और पैंटालून जैसे विज्ञापनों में काम किया। इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्मों की तरफ रुख किया। उनके करियर की पहली फिल्म ‘झुम्मांदी नादम’ थी, जो एक तेलुगु मूवी थी। तेलुगु के साथ-साथ उन्होंने तमिल और मलयालम सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई।
इन फिल्मों से बनाई पहचान
एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में ‘चश्मे बद्दूर’ मूवी से डेब्यू किया था। ये मूवी साल 2013 में रिलीज हुई थी। वहीं इस मूवी में उनके साथ अली जफर, दिव्येंदु, सिद्धार्थ, ऋषि कपूर और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘बेबी’ और ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्में की, इन फिल्मों से उन्हें हिंदी सिनेमा में भी पहचान मिली और ऑडियंस को भी तापसी पसंद आईं। एक्ट्रेस ‘पिंक’, ‘जुड़वा 2’, ‘मनमर्जियां’, ‘थप्पड़’, और ‘बदला’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
कितनी है एक्ट्रेस की नेटवर्थ?
तापसी पन्नू इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 50 करोड़ है। वहीं वो एक मूवी के 1 से 2 करोड़ तक की फीस लेती हैं। पिछले साल उनकी नेटफ्लिक्स ‘खेल-खेल में’ और ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ मूवी रिलीज हुई, जो ऑडियंस को काफी पसंद भी आईं।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद कितना बदल गईं Taapsee Pannu? एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ, लोग कर रहे ट्रोल
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines