T20 WC 2024, Amitabh Bachchan: विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। ऐसे में हर कोई बेहद एक्साइटेड है। अपनी टीम को चीयर करने के लिए हर भारतीय सोशल मीडिया पर बधाई दे रहा है। इस बीच अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी टीम इंडिया को स्पेशल मैसेज दिया है और वर्ल्ड कप के लिए टीम का हौसला बढ़ाया है। आइए आपको बताते हैं कि बिग बी ने टीम को लेकर क्या कहा है?
अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया को दिया स्पेशल मैसेज
starsportsindia ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीय टीम के खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। साथ ही बिग बी का बदला लुक भी देखने लायक है। अपनी टीम का हौसला बढ़ाते हुए अमिताभ बच्चन ने टीम को खास मैसेज दिया है। बिग बी कहते हैं कि ये महा- द्वंद्व है, महायुद्ध, तो सुन उसकी ललकार, पहन कवच, कर सीना जोर, अब हो जा तू तैयार, उठा शमशीर, अब बन जा वीर, बुलंद कर ले अपनी तकदीर।
ये महा- द्वंद्व है, महायुद्ध
वीडियो में बिग बी आगे कहते हैं कि दिखा दम, लगा दम, मान मत, तू जीत से कम नहीं, ये उस शूरवीर की गाथा, जिसे सुन गर्व से उठे हर माथा। ये महा- द्वंद्व है। महायुद्ध, तुझे देख रहा संसार, विरोधी से तू नजरें मिला। अब हो जा तू तैयार…। सोशल मीडिया पर ये वीडियो छाया हुआ है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो को देखकर लोग kalki2898ad से इसे जोड़ रहे हैं।
कल्कि2898एडी
बता दें कि अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म कल्कि2898एडी इन दिनों खूब चर्चा में है। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। इस फिल्म में बिग बी के अलावा दीपिका पादुकोण और प्रभास जैसे शानदार कलाकार भी हैं। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि ये बेहद अलग होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 500 से 600 करोड़ है। ऐसे में मेकर्स के लिए ये भी बड़ी चुनौती है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह से कमाई करेगी?
यह भी पढ़ें- Goldy Brar के शूटआउट का CCTV फुटेज वायरल, अमेरिकी पुलिस का दावा- मरने वाला नहीं गोल्डी बरार
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
12 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
13 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
15 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
15 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines