Sydney Sweeney Thriller Movie: फिल्में हमारी लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं. कभी-कभी ये पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में हमें सिखाती हैं, साथ ही ये भी बताती हैं कि हमें अपनी लाइफ में क्या करना चाहिए और किन चीजों से सावधानी बरतनी चाहिए. ऐसी ही एक हॉलीवुड मूवी है The Voyeurs… सिडनी स्वीनी और जस्टिस स्मिथ की ये मूवी हमें बताती है कि किसी की लाइफ में जबरदस्ती घुसना कितना खतरनाक हो सकता है. इस मूवी में आपको थ्रिल के साथ-साथ हर मोड़ पर सस्पेंस का भरपूर डोज मिलेगा. तो चलिए मूवी के रिव्यू के बारे में बात करते हैं और ये भी जानते हैं कि इस मूवी से हमें क्या सीख मिलती है?
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो ये पिप्पा नाम की लड़की और थॉमस नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड होते हैं और लिव-इन में एक अपार्टमेंट में रहते हैं. इनकी लाइफ बेहद आम होती है. वहीं इनके अपार्टमेंट के सामने वाले अपार्टमेंट में एक कपल रहता है जिनके जीने का तरीका पिप्पा और थॉमस के घर की खिड़की से साफ दिखाई देता है. एक समय आता है जब पिप्पा और थॉमस की अपने पड़ोसी के घर में ताका-झांकी करना एक आदत बन जाती है और फिर सामने वाले पड़ोसी की लव लाइफ का असर इनकी लव लाइफ पर भी दिखने लगता है. बस तभी से फिल्म की कहानी एक डार्क थ्रिलर मूवी की ओर बढ़ जाती है. इसके बाद मूवी में ऐसे-ऐसे ट्वीट्स आते हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगे. यहां तक कि पिप्पा अपने बॉयफ्रेंड थॉमस को खो देती हैं और फिर कहानी एक बदले का रूप ले लेती है. वहीं इस मूवी का क्लाइमैक्स पूरी मूवी की जान है, जिससे जानने के लिए आप इस मूवी का प्राइम वीडियो पर देख सकत हैं.
यह भी पढ़ें: 1 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म में हॉरर का ओवरडोज, खौफनाक सीन देख कांप जाएगी रूह!
परफॉर्मेंस
फिल्म की कास्ट ने बेहतरीन एक्टिंग की है. सिडनी स्वीनी को मूवी में इमोशनल और क्यूरिस लड़की दिखाया गया है और पिप्पा के रूप में एक्ट्रेस ने कमाल ही कर दिखाया. वहीं दूसरी ओर जस्टिस स्मिथ थॉमस के किरदार में पूरी तरह ढलते नजर आए. मूवी में उन्हें एक मासूम और आम इंसान के किरदार के रूप में दिखाया गया है और उन्होंने वाकई अपने किरदार के साथ इंसाफ किया है.
डायरेक्शन-सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक
माइकल मोहन ने डायरेक्शन में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उन्होंने बेहतरीन ढंग से फिल्म के सीन्स को फिल्माया है. वहीं एक Erotic Thriller मूवी को उन्होंने पर्दे पर शानदार तरीके से उतारा है. वहीं मूवी की सिनेमैटोग्राफी भी कमाल लगी. मूवी के रात में फिल्माए सीन्स काफी अच्छे से फिल्माए गए हैं. मूवी देखते हुए ऐसा लगता है कि ये सीन्स ही मूवी की जान हैं. वहीं म्यूजिक भी काफी अच्छा लगा. बैकग्राउंड म्यूजिक मूवी के सीन्स को क्लीयर तरीके से दिखाता है, जिससे आप मूवी की कहानी में खो जाएंगे.
यह भी पढ़ें: 150 देशों में बैन हुई वो फिल्म, जिसमें हर सीन घिनौना, बच्चों का शोषण देख निकल जाएगी चीख!
फिल्म का मैसेज
सिडनी स्वीनी की ये मूवी एक खास मैसेज भी देती है. मूवी हमें बताती है कि दूसरों की लाइफ में जरूरत से ज्यादा ताका-झांकी करना कितना खतरनाक हो सकता है. फिल्म हमें ये भी बताती है कि दूसरों की लाइफ के बारे में बातें करना और उनकी लाइफ में पूरी तरह से ढल जाने में कितना जमीन-आसमान का फर्क है.
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines