Pushpa 2: टॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ ने वर्ल्ड वाइड ताबड़तोड़ कमाई की है। वहीं, इस फिल्म के दूसरे पार्ट ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) के ऐलान के बाद से ही लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हालांकि, इस बीच तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि ‘इंडस्ट्री के पुनर्गठन’ के लिए तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने 1 अगस्त से सभी फिल्मों की शूटिंग रोकने का फैसला किया है।
तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में प्रोड्यूसर्स गिल्ड की ओर से जारी किए गए नोटिस को भी अटैच किया है। इस नोटिस में लिखा है,’महामारी के बाद, फिल्मों को बनाने में बढ़ती लागत और बदलती राजस्व स्थितियों के बाद निर्माताओं के लिए उन सभी मुद्दों पर चर्चा करना महत्वपूर्ण हो गया है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी फिल्म इंडस्ट्री और सिस्टम को मजबूत और बेहतर बनाएं।’
नोटिस में आगे लिखा है,’साथ ही यह सुनिश्चित करें कि हम एक हेल्दी वातावरण में फिल्में रिलीज करें। इसको लेकर गिल्ड के सभी निर्माताओ ने अपनी इच्छा से 1 अगस्त 2022 से शूटिंग को रोकने का फैसला किया है। फिल्मों की शूटिंग तब तक बंद रहेगी जब तक हम कोई व्यवहारिक समाधान नहीं ढूंढ लेते।’
इतना ही नहीं प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने फिल्म के सिनेमा हॉल में रिलीज के बाद 10 हफ्ते तक किसी भी नई फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज ना करने का भी फैसला लिया है। बता दें कि अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ यानी ‘पुष्पा 2: द रूल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म से बुची बाबू सना अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन इसी बीच प्रोड्यूसर्स गिल्ड के इस ऐलान से ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग पर तलवार लटक गई है। अब ऐसा लगता है कि फिल्म की रिलीज के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines