Shark Tank India S4 से पहले Swiggy ने चला दांव, Zomato के मालिक को लगा तगड़ा झटका!

Swiggy Vs Zomato CEO in Shark Tank India S4: फूड डिलीवरी ऐप Swiggy ने शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 के शुरू होने से पहले बड़ा दांव चल दिया है।

Swiggy Vs Zomato CEO in Shark Tank India S4

Swiggy Vs Zomato CEO in Shark Tank India S4

Swiggy Vs Zomato CEO in Shark Tank India S4: फूड डिलीवरी ऐप Swiggy इस महीने अपने आईपीओ की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल इस बार Swiggy के शार्क टैंक इंडिया के चौथे सीजन को स्पॉन्सर करने की खबर जोरों पर है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी ने करीब 25 करोड़ रुपये की डील को पूरा करने की दिशा में अपना कदम बढ़ा दिया है। मनीकंट्रोल के मुताबिक इस डील के तहत Swiggy ने एक अहम शर्त रखी है कि जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल शो में निवेशक के रूप में शामिल नहीं होंगे। इस कदम के पीछे की रणनीति दोनों कंपनियों के बीच के कम्पीटिशन को बताया गया है।

विज्ञापन

शो शुरू होने से पहले Swiggy Vs Zomato

Swiggy और Zomato के बीच फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी में मुकाबला पहले से कई गुना बढ़ गया है। कुछ साल पहले तक दोनों कंपनियां समान स्तर पर थीं, लेकिन हाल के कुछ सालों में जोमैटो ने बाजार में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इससे Swiggy के मार्केटिंग खर्चों में भी इजाफा देखने को मिला है, क्योंकि कंपनी अपने आईपीओ की तैयारी कर रही है। Swiggy ने अपनी तरफ से साफ कर दिया है कि वो करीब 3,750 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है, जिसमें से 950 करोड़ रुपये ब्रांड मार्केटिंग के लिए खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepinder Goyal (@deepigoyal)

‘शार्क टैंक इंडिया’ का चौथा सीजन

सोनी टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। इस सीजन में शार्क पैनल में पीपल ग्रुप के अनुपम मित्तल, बोट लाइफस्टाइल के अमन गुप्ता, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की नमिता थापर, लेंसकार्ट के पीयूष बंसल और ओयो के रितेश अग्रवाल शामिल हैं।

विज्ञापन

दीपिंदर गोयल, जो पिछले सीजन में शार्क के तौर पर दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गए थे, उन्होंने अपने तीखे सवालों और फाउंडर्स के साथ बातचीत के लिए काफी तारीफ लूटी थी। उनके कमेंट्स और शो से जुड़ी क्लिप्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें और ज्यादा फेमस कर दिया था।

विज्ञापन

Swiggy का मार्केटिंग बाजार

Swiggy का शार्क टैंक में प्रवेश और उसके ऊपर जौमैटो को लेकर रखी गई शर्त न सिर्फ उनके मार्केटिंग की कोशिशों को दिखाती है, बल्कि ये भी पता चलता है कि दोनों कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा का माहौल कितना बढ़ रहा है। जैसे-जैसे Swiggy अपने आईपीओ की ओर बढ़ रहा है, इस डील के साथ ही वो अपने ब्रांड को भी एक नई पहचान देने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ