Swara Bhasker Troll For Viral Maternity Photo Shoot: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज़ शेयर की है। स्वरा जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने इसी साल फहद संग शादी रचाई है और शादी के कुछ वक्त बाद ही अपनी प्रेगनेंसी भी अनाउंस कर दी। ऐसे में एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। लेकिन उन्हें लोगों से मिल रही इस नफरत से कोई फर्क नहीं पड़ता। इस दौरान वो अपने मदरहुड फेज को एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। अब एक्ट्रेस ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट (Swara Bhasker Maternity Photo Shoot) भी करवाया है।
यह भी पढ़ें: ‘जब मेरी फिल्म रिलीज होती है तो ईद होती है’, Shah Rukh Khan ने धांसू डायलॉग मार अनाउंस की Dunki की रिलीज डेट
मैटरनिटी फोटोशूट पर ट्रोल हुईं स्वरा
बता दें, मैटरनिटी फोटोशूट करवाना अब एक ट्रेंड बन गया है। टीवी एक्ट्रेस हों या बॉलीवुड की हसीनाएं सभी वेस्टर्न ऑउटफिट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपना फोटोशूट जरूर करवाती हैं। ऐसे में स्वरा भी कहा किसी से पीछे रहने वाली थीं। अब उनके भी लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सामने आ गई हैं। वैसे देखने में तो एक्ट्रेस इस दौरान काफी खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन फिर भी वो अपनी इन फोटोज की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। तो चलिए जानते हैं कि इन फोटोज में ऐसी क्या बात है जिसकी वजह से अब स्वरा को सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनाई जा रही है।
इस चीज से भड़का लोगों का गुस्सा
दरअसल, स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैसे ही अपने मैटरनिटी शूट की तस्वीरें शेयर की ये वायरल हो गईं। लेकिन इसमें कुछ ऐसा था जिसके बाद यूजर्स इससे अपनी नज़रें हटा नहीं सके। एक चीज ने नेटिज़ेंस का सारा ध्यान खींच लिया और उनका गुस्सा भड़का दिया। दरअसल, स्वरा ने इस ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट में भगवा रंग की ड्रेस पहनी हुई है। साथ ही उनका बैकग्राउंड भी भगवा रंग का ही है। अब भगवा रंग देखकर लोगों ने एक्ट्रेस को निशाने पर ले लिया। स्वरा के भगवा रंग के आउटफिट और भगवा बैकग्राउंड से लोगों को आपत्ति हो रही है।
स्वरा जमकर हो रहीं ट्रोल
ऐसे में एक यूजर्स ने एक्ट्रेस की क्लास लगते हुए लिखा, “मुझे अब इस ट्रेंड से नफरत है। कृपया रोकें और सुप्रीम कोर्ट कृपया इस पर रोक लगाएं..। ” एक शख्स ने लिखा, “मातृत्व को इन लोगों ने धंधा बना रखा है।” तो कोई बोला, “बैकग्राउंड भगवा l अंधभक्तो को और कितना जलील करोगी स्वरा।” वहीं, एक और कमेंट आया,” ये सब किए बिना भी बच्चा पैदा हो सकता है.. कोई समझाइए इन एक्ट्रेसेस को…” इसके बाद एक कमेंट आया, “बैकग्राउंड बदलो…. तुम्हें भगवा और देश से एलर्जी है ना….” तो किसी ने लिखा, “ये सनातनी संस्कृति नहीं है शर्म करो।” एक ने तो ये तक कह दिया, “जिहादी आने वाला है।” अब कुछ इसी तरह से स्वरा भास्कर को बातें सुनाई जा रही हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines