Swara Bhasker Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। फैंस को अपडे़ट करने के लिए अभिनेत्री फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है। इन दिनों स्वरा भास्कर अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसपर फैंस ने अपना रिएक्शन भी साझा किया। वहीं, अब अभिनेत्री ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है और उसके साथ अपने पति को याद करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
यह भी पढ़ें- Sophie Turner और Joe Jonas के रिश्ते में आई दरार! शादी के 4 साल बाद Priyanka Chopra के जेठ और जेठानी लेंगे तलाक
Swara Bhasker ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी फोटोशूट का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस और उनके पति को पोज देते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वीडियो में दोनों बेहद सुंदर भी लग रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वरा ने व्हाइट कलर का लॉन्ग गाउन पहना है। साथ ही उनके पति ने ब्लू शर्ट और पैंट पहना है।
एक्ट्रेस ने लिखा- फिर ऐसा नहीं करूंगी
इसके साथ ही स्वरा भास्कर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- मिसिंग यू @fahadzirarahmad, जल्दी आओ, मैं वादा करती हूं कि आपको दोबारा किसी शूट के लिए पोज नहीं दूंगी।’
पति को मिस कर रही है स्वरा भास्कर
बता दें कि इन दिनों अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) अपने माता-पिता के घर दिल्ली में हैं। यहीं पर एक्ट्रेस ने अपना मैटरनिटी शूट भी करवाया है। बताते चलें कि इन दिनों एक्ट्रेस के पति उनके साथ नहीं है और इसलिए वो उनको मिस कर रही है। इस बात का अंदाजा तो एक्ट्रेस के द्वारा शेयर किए गए वीडियो से ही लगाया जा सकता है।
सोशल मीडिया पर अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
बताते चलें कि स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी को अनाउंस किया था। वहीं, एक्ट्रेस ने इसी साल 16 फरवरी को सपा नेता फहाद अहमद से कोर्ट मैरिज की है। वहीं, मार्च में दोनों ने धूमधाम से शादी की थी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines