Swara Bhasker Viral Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) हाल ही में मां बनीं हैं। अब वो Raabiyaa के साथ अपने मोथेरहुड पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। अक्सर एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर उनका पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दुखी नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कुछ ऐसा लिखा जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है।
यह भी पढ़ें: Alt Balaji की इन 5 Web Series में बोल्ड और इंटिमेट सीन की लगी है भरमार, अकेले में ही उठाएं देखने का रिस्क
एक्ट्रेस ने बेटी के साथ शेयर की फोटो
स्वरा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, ‘किसी भी नई मां को पता होगा कि कोई भी अपने नवजात शिशु को तृप्ति, शांति और खुशी की भावना के साथ घंटों तक निहार सकता है। मैं अलग नहीं हूं और मुझे यकीन है कि दुनिया भर की कई माताओं की तरह, जब हम अपने बच्चे को देखते हैं तो जो एहसास होता है, वो अब लगातार भयानक विचारों से प्रभावित होता है, जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल होता है।’
लिखी ये बात
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मैं अपनी बच्ची के सोते हुए शांतिपूर्ण चेहरे को देखती रहती हूं और सोचती हूं कि अगर वो #Gaza में पैदा हुई होती तो मैं उसकी रक्षा कैसे करूंगी और प्रार्थना कर रही हूं कि वो कभी भी ऐसी किसी स्थिति में न फंसे और फिर सोच रही थी कि वो किस आशीर्वाद के साथ पैदा हुई है और Gazan के उन बच्चों का जन्म किस श्राप के तहत हुआ है, जो कैद आकाश के नीचे हर रोज मारे जा रहे हैं?!? हम जिस शुद्ध बुराई और नैतिक पतन के बीच हैं वह अथाह है! अस्पतालों, रिलीफ शेल्टर्स, चर्चों में बच्चों पर बिना किसी दंड के बमबारी करना और दुनिया की प्रमुख शक्तियों द्वारा दिया गया लाइसेंस यह संकेत देता है कि हम किस अंधेरे और अन्यायपूर्ण समय में रह रहे हैं।’
फैंस का रिएक्शन
आखिर में स्वरा ने लिखा, ‘किसी ऐसे ईश्वर से प्रार्थना करना जो सुनेगा, गाजा के बच्चों को और अधिक पीड़ा और मृत्यु से बचाएगा; क्योंकि संसार उनकी रक्षा नहीं करेगा।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही इस समय उन लोगों का दुख और तकलीफ समझ पाने के लिए एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए भी नज़र आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines