हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फिल्में नहीं ये काम करके करोड़ों कमाती Swara Bhasker, नेता पति से ज्यादा अमीर, जानें कितनी है नेटवर्थ?

Swara Bhasker Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से फेमस एक्ट्रेस बेशुमार दौलत की मालकिन हैं। हालांकि उनकी कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में नहीं हैं।

विज्ञापन
Swara Bhasker Net Worth

Swara Bhasker Net Worth:बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी फिल्मों से ज्यादा बेबाक बयानों से एक्ट्रेस चर्चा में रहती हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर स्वरा काफी एक्टिव रहती हैं और ज्यादातर मुद्दों पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं रहती हैं। इस कारण कई बार उन्हें ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। इंटरनेट की कंट्रोवर्सी क्वीन स्वरा भास्कर आज 9 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

अपने करियर में स्वरा भास्कर ने कई फिल्मों में काम किया है और आज वो करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। हालांकि फिल्मों के साथ-साथ उनकी कमाई का जरिया विज्ञापन हैं, जो उनकी कमाई का तगड़ा सोर्स है।

इस फिल्म से मिली थी इंडस्ट्री में पहचान

स्वरा भास्कर पिछले कई साल से अपनी फिल्मों के जरिए फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। उनका जन्म 9 अप्रैल 1988 में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 से की थी। स्वरा संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुजारिश’ में एक सपोर्टिंग रोल में नजर आईं थीं। हालांकि उन्हें पहचान फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ से मिली थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने कंगना रनौत की दोस्त का किरदार निभाया था। फिल्मों के जरिए वह काफी कमाई करती हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में शूटिंग, 5 बारातियों संग शादी; Jaya Bachchan के वो 7 सच, जिनके बारे में जानते नहीं होंगे फैंस

विज्ञापन के जरिए करती हैं मोटी कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2021 में स्वरा भास्कर कर नेटवर्थ करीब 5 मिलियन (35 करोड़ रुपये) के आसपास थी। वह फिल्मों के जरिए करीब 4-5 करोड़ रुपये की कमाई कर लेती हैं। अपनी कमाई के मामले में वो बी-टाउन की कई बड़ी हसीनाओं को टक्कर देती हैं। फिल्मों में लीड रोल के लिए वो 5 करोड़ फीस चार्ज करती हैं।

विज्ञापन

हालांकि फिल्मों के अलावा स्वरा विज्ञापन से भी मोटी कमाई कर लेती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वरा कई फेमस विज्ञापन का हिस्सा रह चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस अपने पति और समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से ज्यादा अमीर हैं।

दिल्ली से मुंबई तक आशियाना

स्वरा भास्कर के पास मुंबई से दिल्ली तक आशियाना है। उनका एक फ्लैट दिल्ली में है, जहां उनकी फैमिली रहती है, जबकि दूसरा घर मुंबई में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस के पास BMW X1 सीरीज कार है, जिसमें उन्हें कई बार स्पॉट किया जा चुका है। इसके अलावा कई और लग्जरी कार भी उनके गैराज की शोभा बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola