Swara Bhasker Marrige Video: अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली हैं। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करके दी है।
साथ ही फोटो में एक्ट्रेस के हाथों में मेहंदी भी लगी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही ट्विटर पर स्वरा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपल की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई ये दिखाया गया है।
और पढ़िए – Swara Bhaskar Marriage: कौन हैं फहाद अहमद, जिनसे स्वरा ने की शादी? शाहीन बाग में शुरू हुई Love Story
स्वरा भास्कर ने शेयर किया वीडियो
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कपल की प्रेम कहानी की शुरुआत प्रोटेस्ट से हुई। साथ ही इस वीडियो में स्वरा बताती हैं कि दोनों की पहली सेल्फी भी प्रोटेस्ट के दौरान ही ली गई थी। इसके बाद फहद ने अपनी बहन की शादी में एक्ट्रेस को बुलाया था, जिसपर स्वरा ने जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा था कि मैं मजबूर हूं, शूटिंग से निकल नहीं पाऊंगी, इस बार माफ करना दोस्त। कसम है, तुम्हारी शादी में जरूर आऊंगी।
2019 में हुई पहली मुलाकात
इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो में अभिनेत्री बता रही हैं, कि साल 2019 दिसंबर में प्रोटेस्ट के दौरान दोनों की पहली जान-पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और फिर ये दोस्ती रिलेशनशिप में बदल गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से खूब मिलने लगे और बात शादी तक आ गई।
स्वरा ने लिखा ये कैप्शन
एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा कि “कई बार आप दूर देखते हो और बड़ी चीजों पर फोकस करते हो जो शायद आपके एकदम नजदीक होती हैं और यह आपके पास हैं, इसके बारे में आपको अंदाजा ही नहीं होता है। हम प्यार ढूंढ रहे थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और उसके बाद हम दोनों एक-दूसरे से मिले हैं। फहद जिरार अहमद, तुम मेरे दिल में हो, दिल में उथल-पुथल है, पर यह सिर्फ तुम्हारा है.” स्वरा के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
40 mins agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
1 hr agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
5 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
5 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
6 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
8 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
9 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
10 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines