बेबी के वेलकम से पहले ही Swara Bhaskar घर ले आई ये खास चीज, पति को टैग कर लिखा- तुम्हारा पहला बच्चा

Swara Bhaskar Pregnancy

Swara Bhaskar Pregnancy

Swara Bhaskar Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की गिनती इंडस्ट्री की बेबाक अभिनेत्रियों में होती है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की फोटो-वीडियो शेयर कर पल-पल की खबर देती रहती हैं। हाल में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर किए हैं, जिनमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। साथ ही इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपनी बेबी के वेलकम से पहले उनके लिए खास तैयारियां कर रही हैं।

विज्ञापन

हाल में वो अपने बेबी के लिए एक और खास चीज घर लेकर आई हैं, जिसके बारे में उन्होंने अपनी फोटो में जानकारी दी। एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने बेबी के लिए एक सुंदर पालना लेकर आई हैं। जैसा की फोटो में भी देखा जा सकता है। पहली फोटो में एक्ट्रेस बेबी बंप दिखा रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में एक पालना भी नजर आ रहा है, जिसमें एक बिल्ली बैठी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पित Fahad को टैग कर लिखा – आपका पहला बच्चा

इन फोटोज को शेयर करते हुए स्वरा ने कैप्शन में लिखा ‘नए मेहमान की तैयारी में हमारे कमरे में एक पालना लाया गया है (पालना सौजन्य भूमिलॉजी) ये देखने के लिए स्वाइप करें कि डिब्स का दावा किसने किया! पालने का पहला रहने वाला भी मिल गया है, जिसने इसको छोड़ने से इंकार कर दिया! आपका पहला बच्चा @fahadzirarahmad’।

https://www.instagram.com/reel/Cu_-IVFIT1t/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

विज्ञापन

SP नेता Fahad Ahmed के साथ की थी कोर्ट मैरिज

बता दें कि स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने इसी साल फरवरी में सपा नेता फहाद अहमद (Fahad Ahmed) के साथ शादी की है। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद स्वरा ने काफी सारी फोटोज शेयर की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस ने उनको बधाई तो ट्रोलर्स ने उनको जमकर ट्रोल किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ