Suyyash Rai Slams Media: पॉपुलर एक्टर सुयश राय ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर गुस्से में एक पोस्ट शेयर किया है। सुयश राय ने अब सरेआम मीडिया की क्लास लगाई है। एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन के बाद जो कुछ हुआ, उस पर सभी स्टार्स आग बबूला हो रखे हैं। मीडिया जिस तरह से शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार और उसके बाद की रस्मों को कवर कर रहा है, वो सभी को इंसेंसिटिव लग रहा है। शेफाली जरीवाला की मौत के बाद जिस तरह से उनके पति पर लगातार कैमरा फोकस किया जा रहा है और जिस तरह के सवाल उनसे किए जा रहे हैं, उस पर टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स मीडिया को फटकार लगा रहे हैं।
सुयश राय ने मीडिया को दिया मैसेज
वरुण धवन के बाद अब एक्टर सुयश राय ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। सुयश राय एक नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘कल जब कभी मैं जाऊं… तो मुझे रहने देना… मुझे… मेरे घरवालों को… मुझे प्यार करने वालो को ऐसे ही रहने देना… और अगर तुम मुझे प्यार करने वालों में से हो… तो आना, जरूर आना… लेकिन कैमरा घर रहने देना।’ इस मैसेज के साथ एक्टर ने हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट की है। इसके साथ ही सुयश राय ने कैप्शन में भी काफी कुछ कहा है।
मीडिया पर फूटा सुयश राय का गुस्सा
इस पोस्ट को शेयर करते हुए सुयश राय ने कैप्शन में लिखा, ‘ये मैंने तब लिखा था जब सिद्धार्थ शुक्ला हमें छोड़कर गए थे और मुझे नहीं पता मैं क्यों सोच रहा था कि मीडिया को अहसास होगा कि उन्होंने उनकी मां और शहनाज के साथ क्या किया है, लेकिन नहीं… मैं गलत था! हमारी मीडिया बहुत समय से चुप है… हर तरफ वीडियो देख रहा हूं, जहां मीडिया के लोग परिवार के पीछे भाग रहे हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि वो कैसा फील कर रहे हैं? सच में? ‘कैसा लग रहा है आपको?’ इंसानियत…ईमान…सब बेच खाया है। आप लोगों को शर्म आनी चाहिए।’
यह भी पढ़ें: Naseeruddin Shah ने खुलकर किया Diljit Dosanjh का सपोर्ट, जमुला पार्टी की गंदी चालों पर फूटा गुस्सा
कई सेलेब्स कर चुके मीडिया के खिलाफ पोस्ट
अब सुयश राय के इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। साथ ही सेलिब्रिटीज भी सुयश राय को ये बात कहने के लिए अप्रिशिएट कर रहे हैं। सुयश राय ने बड़ी ही सफाई से अपनी बात कह दी है। उनसे पहले टीना दत्ता, रश्मि देसाई, वरुण धवन, जान्हवी कपूर और मलाइका अरोड़ा भी फ्यूनरल पर मीडिया के बर्ताव पर पोस्ट शेयर कर चुके हैं। आपको बता दें, शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनके पति और बहन को मीडिया की वजह से काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
20 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines