हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gadar 2 Box Office Collection Day 27: 'Jawan' के आगे फीके पड़े 'तारा सिंह', 27वें दिन की महज इतनी कमाई

विज्ञापन
Sunny Deol Gadar 2 Box Office Collection Day 27

Gadar 2 Box Office Collection Day 27: सनी देओल (Sunny Deol), अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) पिछले तीन हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ जमाए हुए है। इन तीन हफ्तों में सनी देओल की फिल्म ने अपना कमाल दिखाते हुए रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और अपने बॉक्स ऑफिस क्लब में 500 करोड़ जमा किए। फिल्म की रिलीज को अब 27 दिन हो चुके हैं। वहीं अब ‘तारा सिंह’ की रफ्तार भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती नजर आ रही है। गुरुवार यानी आज 7 सितंबर को सिनेमाघरों में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) रिलीज हुई।

ऐसे में फिल्म (Gadar 2 Box Office Collection Day 27) की रिलीज से पहले ही ‘गदर 2’ की चमक फीकी पड़ने लगी। ऐसा हम नहीं कह रहे। फिल्म की 27वें दिन की कमाई इसका जवाब दे रही है। फिल्म कमाई के मामले में धीरे-धीरे पीछे हो रही है, जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘जवान’ की रिलीज का ‘गदर 2’ की कमाई पर बहुत तगड़ा असर पड़ेना वाला है।

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की Jawan ने रिलीज होते ही बदला फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास, सुबह 5 बजे शुरू हुआ ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’

विज्ञापन

27वें दिन Gadar 2 ने महज बटोरे इतने करोड़

वहीं, अगर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ के 27वें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो, Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 27वें दिन फिल्म ने महज 2.40 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 508.57 करोड़ रही। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘गदर 2’ मुश्किल ही 550 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी। हालांकि, एक दो दिन के अंदर ये आंकड़ा 510 करोड़ पार कर सकता है।

आज रिलीज होगी SRK की Jawan

7 सितंबर सुबह 5 बजे से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ (Jawan) का फर्स्ट डे फर्स्ट शो भी कई जगह लग चुका है। ऐसे में ‘जवान’ की रिलीज का ‘गदर 2’ और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) की कमाई पर गहर असर पड़ने वाला है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola