Sussanne Khan Viral Video: ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में सुजैन को दिवाली पार्टी में देखा गया। इस दौरान सुजैन बाल-बाल बची। वहीं, सुजैन के साथ हुए हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
दिवाली पार्टी में सुजैन के साथ हादसा
दरअसल, सुजैन खान जब दिवाली पार्टी में गईं, तो इस दौरान वो सीढ़ियां चढ़ रही थी, लेकिन अचानक से उनका पैर फिसला और वो गिरते-गिरते बचीं। हालांकि इस दौरान दो लोगों ने उन्हें संभाला। वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि हैवी हील्स की वजह से सुजैन के पैर में शायद चोट लगी है। हालांकि इसको लेकर पुष्टि नहीं की जा सकती कि सच में सुजैन को चोट लगी है या नहीं, लेकिन फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को देखने के बाद इस पर बाढ़ का सैलाब आ गया। एक यूजर ने लिखा कि शायद उन्होंने ज्यादा हील्स पहनी हैं, इस वजह से उनका पैर मुड़ गया। दूसरे यूजर ने लिखा कि भगवान करे ज्यादा ना लगी हो। तीसरे यूजर ने लिखा कि हील्स बहुत ज्यादा है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।
बॉयफ्रेंड संग वीडियो वायरल
गौरतलब है कि हाल ही में सुजैन खान तब चर्चा में आई थीं, जब सुजैन का वीडियो बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ वायरल हुआ था। जी हां, इस दौरान उनको खूब ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। दरअसल, हाल ही में सुजैन खान ने धूमधाम से अपना 49वां जन्मदिन मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी में उनके दोनों बेटे, ऋतिक और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी मौजूद थीं।
सुजैन को जमकर ट्रोल किया गया
इस पार्टी में सुजैन ने केक काटने के दौरान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान के साथ लिपलॉक किया और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने सुजैन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स ने सुजैन के वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स किए। सुजैन के इस वीडियो पर फैंस भड़के नजर आए, लेकिन इतनी आलोचना के बाद भी सुजैन ने इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया।
यह भी पढ़ें- Farooq Shaikh की पत्नी का निधन, 11 साल पहले पति ने छोड़ी थी दुनिया
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
5 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
9 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
11 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
12 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
13 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
14 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
15 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines