ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं सुजैन खान, नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ यूजर्स ने ड्रेस को लेकर किया ट्रोल

Sussanne Khan Boyfriend Arslan Goni: सुजैन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लगातार उनको यूजर्स की ओर से ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो फिल्म स्क्रीनिंग का है। जिसे इंस्टाग्राम पर काफी लाइक भी किया जा रहा है। वीडियो में सुजैन अर्सलान गोनी के साथ दिख रही हैं।

Sussanne Khan Arslan Goni

सुजैन खान के साथ अर्सलान गोनी।

Sussanne Khan Oops Moment Video: एक फिल्म की स्क्रीनिंग पर अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ नजर आईं सुजैन खान यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। यूजर्स की ओर से उनको ड्रेस को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल सुजैन जब गोनी के साथ पोज दे रही थीं, तो वे ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। एकदम उनकी ड्रेस हवा में लहराने लगीं, लेकिन उन्होंने तुरंत संभाल लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके बाद भी वे अपनी ड्रेस को ठीक करतीं नजर आईं। इस सबके बाद इंस्टाग्राम पर इंस्टाबॉलीवुड हैंडल से वायरल हुए उनके वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि जब संभाल नहीं सकती, तो ऐसी ड्रेस पहनती ही क्यों हो? दूसरा यूजर्स कहता है कि अब ऐसी ड्रेस पहनोगी, तो क्या कहें। आपको बता दें कि इस वीडियो को अब तक 63 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन

अपने नए ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ सुजैन अकसर नजर आती हैं। दोनों सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते रहते हैं। दोनों को एक साथ डेट करते हुए 2 साल से ज्यादा का टाइम हो चुका है। दोनों के हाथ में हाथ डाले कई वीडियो अकसर सोशल मीडिया में ट्रेंड करते हैं। जिन्हें फैंस खूब शेयर करने के साथ ही लाइक करते हैं। छुट्टियों के दौरान भी ये जोड़ी खूब प्यार में डूबी नजर आती है। इससे पहले सुजैन खान ने एक्टर ऋतिक रोशन से शादी की थी।

विज्ञापन

इस कपल के दो बेटे हैं। जिनके नाम रेहान और ऋदान हैं, लेकिन 2014 में दोनों की राह जुदा हो गई और तलाक ले लिया। इसके बाद भी दोनों बच्चों को मिलकर पाल रहे हैं और कई मौकों पर साथ दिखते हैं। वहीं, ऋतिक रोशन अब फिल्म एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ