हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

काजोल-कृति की 'दो पत्ती' से पहले OTT पर देख लें ये 7 फिल्में, सस्पेंस घुमा देगा दिमाग!

Suspenseful Movies On OTT: काजोल और कृति सेनन की सस्पेंस पर आधारित फिल्म दो पत्ती की रिलीज में दो दिन बाकी है। इससे पहले आप ओटीटी पर मौजूद इन 7 फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Suspenseful Movies Available On OTT.

Suspenseful Movies On OTT: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दो पत्ती’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था, जिसमें कृति सेनन का डबल अवतार देखकर फैंस भी चकरा गए थे। फिल्म में एक्टर शहीर शेख भी अहम किरदार में हैं। दो जुड़वा बहन की कहानी को दिखाती फिल्म ‘दो पत्ती’ 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इससे पहले हम आपको ओटीटी पर मौजूद 7 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसका सस्पेंस आपके दिमाग की नसों को हिलाकर रख देगा।

सावी

31 मई 2024 को रिलीज हुई फिल्म सावी में दिव्या खोसला कुमार अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी एक गृहणी पर बेस्ड है, जिसका पति इंग्लैंड की जेल में बंद है। उसे छुड़ाने के लिए वो किस हद तक जाती है, ये बखूबी दिखाया गया है। सावी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

ए थर्सडे

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई फिल्म ए थर्सडे भी आपको शुरुआत से लेकर आखिरी तक सस्पेंस में बांधकर रखती है। फिल्म में यामी गौतम टीचर के किरदार में हैं, जो छोटे छोटे बच्चों को होस्टेज बना लेती हैं। सस्पेंस आखिरी में खुलता है कि ऐसा करने के पीछे की वजह क्या थी?

यह भी पढ़ें: Amazon Prime पर ये 7 फिल्में-सीरीज टॉप ट्रेंड में हुईं शामिल, वीकेंड बना देंगी मजेदार

कहानी

विद्या बालन की फिल्म कहानी भी आपको सस्पेंस की तगड़ी डोज देगी। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला पर बेस्ड है, जो प्रेग्नेंट है और अपने पति की तलाश में इधर-उधर भटक रही है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

तलाश

आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर स्टारर फिल्म तलाश साल 2012 में रिलीज हुई थी। थ्रिलर-मिस्ट्री पर बेस्ड इस फिल्म में आमिर एक पुलिसवाले के किरदार में हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

दृयश्म

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं। दोनों ही पार्ट सुपर-डुपर हिट रहे। फिल्म में सस्पेंस कूट-कूटकर भरा हुआ है, जिसे आप देखने बैठेंगे तो आखिरी तक अपनी कुर्सी नहीं छोड़ पाएंगे। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

जाने जान

साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म जाने जान को आप मिस नहीं कर सकते हैं। करीना कपूर, जयदीप अहलूवालिया और विजय वर्मा स्टारर इस फिल्म की कहानी एक मर्डर को छिपाने पर बुनी गई है। जयदीप की एक्टिंग जबरदस्त है।

विक्रम वेधा

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पुलिस एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विक्रम और गैंगस्टर वेधा की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म जियो सिनेमा पर मौजूद है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें