OTT Web Series: आजकल सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में काफी लोगों की पसंद बन चुकी हैं। अगर आपको भी इस जॉनर की फिल्में या वेब सीरीज देखना पसंद है तो हम आपके लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जो आपके दिमाग के सारे तार खोलकर रख देगी। सिर्फ 6 एपिसोड वाली इस वेब सीरीज को अगर आपने देख लिया तो ‘दृश्यम’ भी फीकी लगेगी। इसका क्लाइमैक्स ऐसा है जिसके बारे में आपके लिए सोचना संभव ही नहीं होगा। आइए जानते हैं इस वेब सीरीज के बारे में…
क्या है वेब सीरीज का नाम?
सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ये वेब सीरीज एक शादीशुदा कपल की कहानी है, जो अपने हनीमून पर गए होते हैं। उनके साथ एक हनीमून फोटोग्राफर भी जाती है। अब तो आप समझ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं? इस सीरीज का नाम ‘हनीमून फोटोग्राफर’ है, जिसके 6 एपिसोड आपके दिमाग की नसें खोलने के लिए काफी हैं।
यह भी पढ़ें: Game Changer OTT: Pushpa 2 के बाद ‘गेम चेंजर’ ओटीटी पर देगी दस्तक, कब-कहां होगी स्ट्रीम?
क्या है सीरीज की कहानी?
वेब सीरीज ‘हनीमून फोटोग्राफर’ की कहानी शुरू होती है एक मर्डर से जो आपके होश उड़ा देगा। यहीं से सीरीज की कहानी आगे बढ़ती है। आगे दिखाया जाता है कि एक कपल शादी के बंधन में बंधने के बाद अपना हनीमून प्लान करता है। इसके लिए मालदीव जाता है और अपने साथ फीमेल हनीमून फोटोग्राफर को ले जाता है। इसके बाद कहानी में जो ट्विस्ट आता है, वह कपल और उनकी फोटोग्राफर की जिंदगी को बदल देता है।
किस ओटीटी पर मौजूद?
वेब सीरीज ‘हनीमून फोटोग्राफर’ पिछले साल सितंबर, 2024 में रिलीज हुई थी, जिसमें कुल 6 एपिसोड्स हैं। इसे अर्जुन श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया था। सीरीज में ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस आशा नेगी मुख्य किरदार में हैं। उन्होंने सीरीज में फीमेल फोटोग्राफर का किरदार निभाया है। आप इस सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
9 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
9 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
10 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
12 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
12 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
14 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
15 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
16 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines