हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

एक 'हां' बोलने में Sushmita Sen ने लगा दिए थे 6 महीने, फिर जाके बजी 'Taali'

विज्ञापन
Sushmita Sen Taali

Sushmita Sen Taali: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘ताली’ (Taali) को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते सोमवार (7 अगस्त) को सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसको खूब पसंद किया गया। वहीं, अब फैंस को इस सीरीज का इंतजार है, जो 15 अगस्त को जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर रिलीज होने वाली है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस ने इस प्रोडेक्ट के लिए एक ‘हां’ बोलने में 6 महीने लगा दिए थे। जी हां.. दरअसल, सीरीज में सुष्मिता एक ट्रांसजेंडर गौरी सावंत (Gauri Sawant) का किरदार निभा रही हैं, जो रियल लाइफ ट्रांसजेंडर श्रीगौरी सावंत (Shreegauri Sawant) की जिंदगी पर आधारित है।

इन दिनों सीरीज की स्टार कास्ट और मेकर्स प्रमोशन में लगे हैं। हाल में अपने एक इंटरव्यू में ‘Taali’ के मेकर्स ने एक्ट्रेस सुष्मिता को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। मेकर्स ने बताया कि इस सीरीज के लिए सुष्मिता सेन शुरुआत से उनकी पहली पसंद थी, लेकिन एक्ट्रेस ने हां बोलने में काफी समय लगा दिया।

यह भी पढ़ें: कौन हैं Gauri Sawant? जिनके लिए Sushmita Sen ने भी तय किया ‘गाली से Taali तक’ का सफर

सीरीज के लिए हां बोलने में Sushmita Sen ने लगाए 6 महीने 

‘ताली’ (Taali Makers) के मेकर अर्जुन-कार्तिक ने हाल में अपनी इस वेब सीरीज के बारे में बात करते हुए बताया कि ‘ये सीरीज ट्रांसजेंडर पर आधारित है और वो इस कहानी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं’। मेकर्स ने आगे बताया कि ‘इस सीरीज के लिए सुष्मिता हमेशा से हमारी पहली पसंद रही हैं’।

मेकर्स बताते हैं कि ‘जब हमने इस सीरीज की कहानी के बारे में सुष्मिता को बताया तब से वो भी काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि, इस सीरीज के लिए एक्ट्रेस को हां बोलने में 6 महीने लग गए, क्योंकि वो 6 महीने तक केवल स्क्रिप्ट ही पढ़ती रही थीं। उनको ये स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई थी’।

हिंदी नहीं मराठी में बनने वाली थी Taali 

मकेर्स ने बताया कि ‘इसकी स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वो इसकी गहराई तक में उतर गई थीं और उन्होंने ट्रांसजेंडर्स के बारे में रिसर्च करनी शुरू कर दी थी। इतना ही नहीं स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उनको इसका एक-एक सीन याद हो गया था’। बता दें कि फिल्ममेकर अर्जुन ने बताया कि ‘पहले इसे (Taali) हम एक मराठी फिल्म के तौर पर बनाने वाले थे’।

उन्होंने आगे बताया कि बताया कि ‘इसकी स्क्रिप्ट भी मराठी में ही लिखी गई थी, लेकिन बाद में उन्हें ये एहसास हुआ कि इस पर एक शानदार वेब सीरीज बनाई जा सकती है, जिकसे बाद ये फैसला लिया गया’।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें