Taali Trailer: इन दिनों सुष्मिता सेन अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘ताली’ को लेकर खूब चर्चाओं में हैं। वहीं, अब इस सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।
सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया पर अपकमिंग वेब सीरीज ‘ताली’ का ट्रेलर शेयर किया है। साथ ही इसे शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने शानदार कैप्शन भी लिखा है। वहीं, अब इस सीरीज का ट्रेलर खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput की AI-जनरेटेड फोटोज हुई वायरल, लोगों ने कहा- ‘इमोशन के साथ मत खेलो’
सुष्मिता सेन ने इंस्टा पर शेयर किया ट्रेलर
बता दें कि सुष्मिता सेन ने फिल्म के ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ट्रेलर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि ‘आ गई है गौरी’ अपने स्वाभिमान, सम्मान और स्वतंत्रता की कहानी लेकर #Taali- बजाएंगे नहीं, बजवाएंगे! वहीं, अब फैंस भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ‘जबरदस्त’, दूसरे ने लिखा कि शानदार इस तरह के कमेंट्स यूजर्स कर रहे हैं।
कैसा है ट्रेलर?
वहीं, अगर सीरीज के ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरूआत सुष्मिता सेन से होती है। फिर एक क्लास की झलक दिखाई जाती है और इसके बाद शुरू होती है गौरी की कहानी, जो बचपन से बड़ी हो जाती है। बता दें कि ये कहानी रियल बेस्ड स्टोरी है।
सीरीज की कहानी
इसके साथ ही अगर इस वेब सीरीज की कहानी की बात करें तो ‘ताली’ गौरी सावंत की कहानी है, जिनका जन्म गणेश के तौर पर हुआ था। गौरी साल 2013 में राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) मामले में दायर की गई याचिका के याचिकाकर्ताओं में से एक थी। इनका इस पूरे मामले में अहम रोल था। इस याचिका पर साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था, जिसमें ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को तीसरे लिंग के रूप में मान्यता दी गई थी। बता दें कि वेब सीरीज ‘ताली’ 15 अगस्त को जियो सिनेमा पर आने वाली है।
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines