Taali Trailer Out Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) एक बार अपनी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘ताली’ (Taali) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस सीरीज में एक्ट्रेस एक ट्रांसजेंडर गौरी सावंत (Gauri Sawant) का किरदार निभा रही हैं। ये सीरीज रियल लाइफ पर बेस्ड बताई जा रही है। सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस के फैंस भी उनकी इस सीरीज के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर सीरीज का एक टीजर जारी करते हुए बताया है कि इसका ट्रेलर कब रिलीज होने वाला है।
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने जो टीजर शेयर किया है उसमें एक मिरर में काफी सारी बातें लिखी आती हैं, जिनको साफ करने के बाद सुष्मिता यानी गौरी सावंत (Gauri Sawant) का चेहरा नजर आता है और बैकग्राउंड में एक आवाज सुनाई देती हैं जो कहती है कि ‘कोई हिजड़ा कहता है तो कोई सोशल वर्कर कोई नौटंकी बोलता है तो कोई गेम चेंजर। ये सफर यहीं से शुरू होता है गाली से ताली तक’।
यह भी पढ़ें: ‘अब्बा गाली देते हैं…मां चलाती हैं पोर्न साइट’, ये क्या बोल गई Sara Ali Khan!
इस दिन रिलीज होगा Taali का ट्रेलर
सुष्मिता सेन ने इस टीजर को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है ‘कोई हिजड़ा बुलाता है, कोई नौटंकी, तोह कोई गेम चेंजर’। #Taali trailer out tomorrow’। उनके इस पोस्ट पर काफी संख्या में लाइक और कमेंट्स आ रहे हैं। फैंस उनकी इस पोस्ट के आने के बाद ट्रेलर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो कल यानी सोमवार (7 अगस्त) को रिलीज होगा।
कौन हैं Gauri Sawant जिस पर बेस्ड है सीरीज?
गौरी सावंत एक ट्रांसजेंडर हैं, जिन्होंने अपने जीवन में समाज से एक लंबी लड़ाई लड़ी है। आज के टाइम में वो कई टीवी शोज और अवॉर्ड फंक्शन में आती-जाती हैं। गौरी सावंत का जन्म महाराष्ट्र के एक मराठी परिवार में हुआ था और उनका असली नाम गणेश नंदन था, जिनको अपनी सेक्सुएलिटी के चलते घर तक छोड़ना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अपनी लाइफ में कई मोड़ देखें हैं और आज वो जानी-मानी हस्ती बन चुकी हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
6 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
8 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
10 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
10 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
12 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines