Aarya 3: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रही है। एक्ट्रेस अपनी फेमस वेब सीरीज “आर्या 3” (Arya 3) के लिए एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ये जानकारी दी है कि वे एक बार फिर इस वेब सीरीज की शूटिंग सेट पर वापस लौट गई हैं।
हाल ही में आया था हार्ट अटैक (Aarya 3)
दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस को हार्ट अटैक आया था जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने एक लंबे चौड़े पोस्ट में बताया था कि हाल ही में उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ था। उनकी इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि इतनी फिट रहने वाली एक्ट्रेस को भला कैसे हार्ट अटैक हो सकता है।
आर्या 3 के सेट पर लौंटी एक्ट्रेस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुष्मिता सेन को ‘आर्या 3’ की शूटिंग के दौरान जयपुर में दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज की शूटिंग रोक दी थी। फिलहाल एक्ट्रेस ठीक हैं और एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। वे आर्या 3 के शूटिंग सेट पर वापस लौट आईं हैं। सुष्मिता सेन ने बताया है कि सेहत में सुधार होने के बाद शूटिंग सेट पर वापसी की है और अपनी वेब सीरीज के शूट को पूरा करने के लिए तैयार हैं।
तलवारबाजी करती नजर आईं
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह तलवारबाजी करते हुए नजर आ रही है। ओपन हेयर, क्लासी लुक में सुष्मिता सेन कहर ढा रही हैं। सुष्मिता सेन ने इस वीडियो के साथ बताया है कि उन्होंने अपनी वेब सीरीज ‘आर्या 3’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। जिस पल से एक्ट्रेस ने अपना ये वीडियो शेयर किया है उस पल से ही फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। उनकी पोस्ट पर तरह तरह के कमेंट दिखाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘आपकी वेब सीरीज का इंतजार नहीं कर सकता।’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines