हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बहन Sushmita Sen के पैसों पर जीने का आरोप लगाने वालों पर राजीव सेन का करारा जवाब, एक्टर ने क्या कहा?

राजीव सेन ने बताया कि वह एक कामयाब ज्वेलरी बिजनेस चला रहे हैं और साथ ही उन्होंने उन ट्रोल्स को भी जवाब दिया जो कहते हैं कि वह अपनी बहन के पैसों पर निर्भर हैं।

विज्ञापन
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। मॉडल और बिजनेसमैन राजीव सेन ने अपने नए व्लॉग में उन लोगों को जवाब दिया है जो कहते हैं कि वो अपनी बहन के पैसों पर ऐश करते हैं और अपनी मां के घर में रहकर आराम की जिंदगी जीते हैं।

राजीव ने कहा कि उनका वजूद उनकी फैमिली की वजह से है और वो उन बातों का जवाब देना चाहते हैं जो बार-बार उन्हें लेकर कही जाती हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई निगेटिव कमेंट्स आते हैं, जिसमें कहा जाता है कि वो सुष्मिता सेन पर निर्भर हैं, मां के घर में रहते हैं और माता-पिता के पैसों से शानो-शौकत की जिंदगी जीते हैं। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें अपनी काबिलियत साबित करने के लिए किसी फिल्म स्टार बनने की जरूरत नहीं है।

राजीव सेन ने सुष्मिता सेन के पैसों पर जीने के आरोपों पर क्या कहा

अपने बिजनेस के बारे में बात करते हुए राजीव ने कहा, “मैं काफी समय से ज्वैलरी के बिजनेस में हूं और मुझे इसमें सफलता भी मिली है। हां, ये सच है कि ये बिजनेस मुझे अपने पैरेंट्स से मिला था, लेकिन फिर भी मुझे खुद को साबित करना पड़ा कि मैं अच्छा बिजनेस कर सकता हूं। एक्टिंग और यूट्यूब हाल ही में शुरू किए हैं, ये मेरे शौक हैं और मैं इनके लिए समय निकाल सकता हूं क्योंकि मेरी बाकी इनकम के सोर्स हैं। मैं एक सफल इन्वेस्टर हूं और मैंने खुद के दम पर अच्छा पैसा कमाया है, इस बात पर मुझे गर्व है।”

विज्ञापन

राजीव ने ये भी कहा कि अगर कभी उनकी मां उन्हें घर से निकाल दें तो वो घर छोड़ देंगे। उन्होंने ये भी माना कि जो प्रॉपर्टी उनके पास है वो उनकी है, लेकिन वो ये दावा नहीं करते कि उन्होंने वो घर खुद बनवाया है। उन्होंने कहा कि वो घर उनकी मां का है और वो उनकी मेहनत का नतीजा है।

राजीव सेन ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

राजीव ने आगे ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, “आप लोगों की कोई औकात नहीं है। अगर मान लो मैं ऐश कर रहा हूं, मेरी मां मुझे पैसे देती हैं, मेरे पापा पैसे देते हैं, मेरी बहन मुझे चेक देती है और कहती है कि जिंदगी जीओ, तो भी आपको इससे क्या दिक्कत है? अगर मैं कंटेंट क्रिएटर हूं तो बस मेरे व्लॉग्स देखो। अगर मैं अपना घर या लग्जरी चीजें दिखा रहा हूं तो क्या आपकी जेब से पैसे ले रहा हूं? नहीं ना? तो प्लीज! मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप मेरे बारे में क्या सोचते हैं। मेरे लिए मेरे पैरेंट्स, मेरे करीबी दोस्त और जो लोग मुझे सच में प्यार करते हैं, वही सब कुछ हैं। मुझे किसी बड़े स्टार जैसा बनने की जरूरत नहीं है ये दिखाने के लिए कि मैं सक्सेसफुल हूं।”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ‘खुद को कभी एक्टर…’, सिंगर Anusha Mani ने ‘Hai Junoon’ से एक्टिंग डेब्यू पर क्या कहा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola