हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

47 साल की सुष्मिता सेन को सपनों के राजकुमार का इंतजार, बोलीं- 'मुझे पति चाहिए'

विज्ञापन
Sushmita Sen On Wedding

Sushmita Sen On Wedding: इन दिनों सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपनी वेब सीरीज ‘ताली’ को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस को भी इस सीरीज से सुष्मिता का लुक बेहद पसंद आ रहा है और हर कोई उनकी तारीफ करने में लगा हुआ है।

इस सीरीज की कहानी ट्रांसजेंडर गौरी सावंत पर आधारित है और सीरीज में सुष्मिता सेन ने ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का रोल प्ले किया है।

यह भी पढ़ें- साउथ फिल्म इंडस्ट्री से फिर आई मनहूस खबर, उभरते अभिनेता की बेहद छोटी उम्र में Cardiac Arrest से मौत

विज्ञापन

शादी के सवाल पर बोलीं सुष्मिता सेन 

बता दें कि एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि कई लोगों के साथ एक्ट्रेस का नाम जुड़ चुका है, लेकिन वो अभी कर कुंवारी है। अब हाल ही में एक्ट्रेस से शादी से जुड़ा सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर जवाब दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने शादी को लेकर सवाल किया गया।

सुष्मिता सेन की हैं दो बेटियां

बता दें कि सुष्मिता सेन की दो बेटियां हैं, जिन्हे उन्होंने गोद लिया हुआ है। वहीं, जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि उनकी बेटियों को पिता की कमी नहीं खलती तो इस पर सुष्मिता सेन ने कहा कि ‘बिल्कुल नहीं और उन्हें पिता की जरूरत भी नहीं है। आप वही मिस करते हैं जो आपको पास हो, जो आपका था ही नहीं उसे कैसे मिस करेंगे। जब मैं उनसे कहती हूं मैं शादी करना चाहती हूं तो उनका रिएक्शन होता है- क्या, लेकिन क्यों?’

विज्ञापन

मुझे एक पति चाहिए- सुष्मिता सेन

इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि ‘मैंने उनसे कहा, लेकिन मुझे एक पति चाहिए और इसका आपको कोई लेना देना नहीं है। तो हम लोग इसे लेकर अक्सर मजाक करते रहते हैं।’

47 साल की है सुष्मिता सेन

बता दें कि सुष्मिता सेन की उम्र 47 साल है और वो अभी तक कुंवारी है। वहीं, ब्रेकअप होने के बाद भी एक्ट्रेस की दोस्ती उनके एक्स बायफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ है और दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट भी किया जाता है। बताते चलें कि बीते कुछ टाइम पहले एक्ट्रेस ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुकी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola