Rohman Shawl: फिल्मी दुनिया के कई सितारे ऐसे हैं, जो रिलेशन में रहे और कुछ समय के बाद अलग हो गए। हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी इनके रिश्तों में कोई फर्क नहीं आया और ये हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आए। रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन भी इन्हीं में से एक हैं। साल 2021, दिसंबर में भले ही दोनों ने ब्रेकअप कर अपनी राहें अलग कर ली, लेकिन आज भी रोहमन और सुष्मिता को कई बार एक साथ देखा जाता है। इस बीच अब रोहमन ने खुद बताया है कि सुष्मिता और उनके बेटियों संग उनका रिश्ता कैसा है? आइए जानते हैं…
रोहमन ने क्या कहा?
दरअसल, हाल ही में SCREEN को दिए एक इंटरव्यू में रोहमन ने इस पर बात की। इस दौरान उन्होंने सुष्मिता और उनकी बेटियों संग रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा कि मैं अपने आपको बहुत ही खुशकिस्मत मानता हूं क्योंकि लोग मेरे बारे में जो कहते हैं या सोचते हैं उसका मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता। मैं अपनी सच्चाई जानता हूं और मैं खुद के लिए बहुत ही ईमानदार हूं। लोगों को क्या कहना है, ये उनका फैसला है।
मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता- रोहमन
उन्होंने आगे कहा कि वे अच्छा, बुरा या कुछ भी कहना चाहते हैं, तो ठीक है इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे इस बात से फर्क पड़ता है कि मैं अपने बारे में क्या सोचता हूं और इस समय मैं क्या कर रहा हूं। मैं अपने जीवन में किए गए कामों के साथ खड़ा हूं और मैं इसका पूरा सम्मान भी करता हूं। अगर कोई इसे नहीं देख सकता है, तो यह उनकी समस्या है और इसका दोष मुझ पर नहीं डाला जा सकता।
हम परिवार की तरह हैं- रोहमन
इसके आगे उन्होंने सुष्मिता और उनकी बेटियों रेनी और अलीसा के बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि हम परिवार की तरह हैं। हम भले ही साथ ना रहें या महीनों तक बात ना करें, लेकिन जब भी उन्हें मेरी जरूरत होगी मैं हमेशा उनके साथ रहूंगा। इसलिए इसमें कोई दो राय नहीं है और इसके बारे में कुछ असमंजस भी नहीं चाहिए। इसके अलावा अगर रोहमन और सुष्मिता के रिश्ते की बात करें तो उन्होंने 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हालांकि इसके बाद साल 2021 में दोनों अलग हो गए। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है।
यह भी पढ़ें- 17 साल की उम्र में डेब्यू, मिस इंडिया का जीता ताज, सुपरस्टार से शादी कर एक्टिंग छोड़ने वाली ये हसीना कौन?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
10 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
12 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
13 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
14 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
15 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines