Lalit Modi New Girlfriend: सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) किसी को डेट कर रही हैं या वो सिंगल हैं? इस सवाल का जवाब तो सालों से फैंस जानने की कोशिश कर रहे हैं। कभी वो रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ नजर आती हैं, तो कभी ललित मोदी के साथ पब्लिक्ली अपना प्यार कबूल कर लेती हैं। हालांकि, पहले अपने बॉयफ्रेंड का नाम रिवील कर सुष्मिता सेन फैंस को जितना बड़ा झटका देती हैं, उसके बाद ब्रेकअप अनाउंस कर उससे भी बड़ा शॉक दे देती है। आज तक फैंस को पता नहीं चला है कि सुष्मिता सेन और ललित मोदी अभी भी साथ हैं या फिर इनका ब्रेकअप हो चुका है?
वैलेंटाइन डे कंफर्म हुआ सुष्मिता और ललित का ब्रेकअप
हालांकि, आज वैलेंटाइन डे पर ललित मोदी ने सारी कन्फ्यूजन दूर कर दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर ना सिर्फ अपना और सुष्मिता सेन का ब्रेकअप कंफर्म किया है, बल्कि अपनी नई गर्लफ्रेंड से भी दुनिया को मिलवा दिया है। ललित मोदी 61 साल की उम्र में किसे डेट कर रहे हैं? अब उस हसीना का चेहरा भी दुनिया के सामने आ गया है। ललित मोदी ने वैलेंटाइन डे के खास दिन पर सोशल मीडिया से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ललित मोदी अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं।
ललित मोदी की नई गर्लफ्रेंड हुई रिवील
आपको बता दें, सुष्मिता सेन के बाद ललित मोदी की लाइफ में जिसकी एंट्री हुई है वो बेहद खूबसूरत हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए ललित मोदी ने लिखा, ‘लकी एक बार- हां। लेकिन मैं दो बार लकी रहा। जब 25 साल की दोस्ती प्यार में बदल गई। ऐसा दो बार हुआ। आशा है कि ये आप सभी के साथ भी ऐसा हो। आप सभी को हैप्पी वैलेंटाइन डे।’ ललित मोदी ने 25 साल की दोस्ती को अब प्यार में बदल दिया है। हालांकि, उनकी लेडी लव का क्या नाम है? वो रिवील नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez का वैलेंटाइन डे किसने बनाया स्पेशल? गिफ्ट में दिया प्राइवेट जेट
प्यार में बदली 25 साल की दोस्ती
दरअसल, उन्होंने इस पोस्ट में कहीं भी अपनी गर्लफ्रेंड का नाम नहीं लिखा और ना ही उन्हें इस पोस्ट में टैग किया है। ऐसा लगता है जैसे वो नहीं चाहते कि उनकी गर्लफ्रेंड की आइडेंटिटी लोगों के सामने आए। वहीं, वीडियो में ये दोनों बेहद करीब दिख रहे हैं। दोनों की साथ में कई खूबसूरत तस्वीरें जोड़कर ये वीडियो बनाई गई है। एक तस्वीर में तो ललित मोदी गर्लफ्रेंड के साथ पूल में भी दिखाई दे रहे हैं। इनकी ढेर सारी वेकेशन फोटोज भी देखने को मिल रही हैं। ये तस्वीरें इस बात का सबूत है कि ललित मोदी काफी समय से इस महिला को डेट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
13 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
17 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
17 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines