Sushmita Sen Daughter Rene: मिस यूनिवर्स रह चुकीं बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) जल्द रवि जाधव (Ravi Jadhav) के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘ताली’ (Taali) में नजर आने वाली हैं, जो 15 अगस्त को जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस के फैंस उनकी इस सीरीज के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल में इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसको खूब पसंद किया गया था। इस सीरीज में सुष्मिता एक ट्रांसजेंडर गौरी सावंत (Gauri Sawant) का किरदार निभाने वाली हैं, जो सोशल वर्कर ट्रांसजेंडर श्रीगौरी सावंत (Shreegauri Sawant) की रियल लाइफ पर बेस्ड है।
एक्ट्रेस इन दिनों अपनी इस सीरीज के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो, उनके इस किरदार को लेकर उनकी बेड़ी बेटी रेने सेन (Renee Sen) काफी परेशान थी, जिसको लेकर हाल में एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि ‘कोई भी काम करने के लिए मुझे मेरी बेटियों की परमिशन की जरूरत नहीं है, लेकिन फिर भी वो राय दे ही देती हैं’।
यह भी पढ़ें: ‘अभी तो कपड़े उतार दिए हैं सबने’, Kangana Ranaut के ‘मूवी माफिया’ करने पर Karan Johar का जवाब
ट्रांसजेंडर वाले किरदार पर बेटी Renee Sen का रिएक्श
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen Taali) ने आगे बता करते हुए बताया कि ‘उनकी छोटी बेटी अलीसा उनकी इस वेब सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेड है, लेकिन उनकी बड़ी बेटी रेने थोड़ा परेशान थीं। उन्हें लग रहा था कि क्या सुष्मिता इस किरदार को कर पाएंगी या नहीं?’ एक्ट्रेस बोली ‘मुझे किसी की राय लेने की जरूरत नहीं है। मैं मांगूं या न मांगूं, लेकिन मुझे राय मिल ही जाती है’।
सीरीज को लेकर Sushmita Sen से बेटी Renee ने किए कई सवाल
सुष्मिता ने आगे कहा कि ‘वो नई पीढ़ी हैं और वो रेने और खासकर अलीसा है, जो 14 साल की होने जा रही है। जब उन दोनों को पता चला में मैं ‘ताली’ (Taali) करने जा रही हूं, तो दोनों उछल पड़े और फिर मेरी बड़ी बेटी रेने परेशान हो गई। वो मुझे कह रही थी कि आप इसे कैसे करोगे? क्योंकि मम्मा, मैं सोच रही हूं कि मैंने पहले कई पुरुषों को ट्रांसजेंडर का किरदार निभाते हुए देखा है, लेकिन मैंने कभी किसी महिला को ट्रांसजेंडर का किरदार निभाते नहीं देखा’।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
20 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines