हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू करने जा रहीं सुष्मिता सेन की लाडली Renee Sen, इंटरव्यू में किया खुलासा

Renee Sen on Acting Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की बेटी रिनी सेन के एक्टिंग डेब्यू का इंतजार हर कोई कर रहा है। पिछले काफी वक्त से उनके फिल्मी डेब्यू को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। खुद रिनी भी अपने डेब्यू के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर चुकी हैं। हाल ही में इसे लेकर रिनी ने एक बयान जारी किया है। क्या कुछ कहा है रिनी ने देखिए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Renee Sen on Acting Debut

Renee Sen on Acting Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की लाडली रिनी सेन जल्द ही अपना फिल्मी डेब्यू करने वाली हैं। इस बात का खुलासा खुद रिनी ने एक इंटरव्यू में किया है। हाल ही में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म ‘बैड न्यूज’ में असिसटेंट डायरेक्टर के तौर पर रिनी ने काम किया था। इसे लेकर रिनी ने अपना अनुभव भी शेयर किया। पिछले काफी वक्त से रिनी के एक एक्टर के तौर पर फिल्मों में काम करने की अटकलें लगाई जा रही हैं। खासकर सुष्मिता सेन के फैंस, जो उन्हें बहुत पसंद करते हैं, वे उनकी बेटी रिनी के एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिनी सेन से जब एक एक्टर के तौर पर उनके बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने क्या कुछ कहा, इस रिपोर्ट में जानें…

स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं रिनी सेन

रिनी सेन ने अपने फिल्मी डेब्यू को लेकर ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ से बात की। रिनी ने कहा कि वह खुद चाहती हैं कि जल्द से जल्द वे एक एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में कदम रखें। उन्होंने कहा कि यह टाइम उनके लिए बहुत एक्साइटमेंट वाला है, क्योंकि अलग-अलग तरह की स्टोरी वह पढ़ रही हैं। वह किसी अच्छी स्क्रिप्ट को सिलेक्ट करना चाहती हैं। जब उन्हें अपने लिए कुछ अच्छा किरदार मिल जाएगा तो वह फिल्म में काम करते हुए सभी को नजर आएंगी।

रिनी ने ‘बैड न्यूज’ का अनुभव बताया

रिनी सेन ने कहा कि विक्की कौशल की फिल्म में इंटर्न असिसटेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करके उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने बहुत सारी जरूरी चीजें सीखी हैं। उन्हें बहुत अच्छा अनुभव मिला। फिल्म सेट पर किस तरह से काम किया जाता है, किस तरह से लोग मिलकर एक फिल्म बनाते हैं। यह सब चीजें रिनी ने फिल्म ‘बैड न्यूज’ के दौरान सीखीं। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद रिनी ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म में काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया था। उन्होंने इस चांस के लिए फिल्ममेकर्स को धन्यवाद कहा था। साथ ही फिल्म के सेट पर जो कुछ भी रिनी को सीखने को मिला, उन्होंने इस पोस्ट के जरिए शेयर किया था। फिल्म के सेट पर काम करना उनके लिए किसी फिल्म स्कूल में जाने से कम नहीं था।

विज्ञापन

रिनी ने डायरेक्टर के साथ तस्वीर की शेयर

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की लाडली ने फिल्म ‘बैड न्यूज’ के डायरेक्टर आनंद तिवारी के साथ फोटो शेयर की थी। रिनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर स्क्रीनिंग से लेकर सेट तक की कई तस्वीरें भी शेयर की। एक तस्वीर में उन्होंने स्क्रीन की झलक दिखाई, जहां पर क्रेडिट में उनका नाम भी लिखा हुआ था।

यह भी पढ़ें: मां के निधन से टूटीं फराह खान शाहरुख को गले लगा फूट-फूट कर रोईं, गौरी-सुहाना संग पहुंचे थे किंग खान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola