बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अब अपनी ऐतिहासिक जीत पर एक शानदार पोस्ट शेयर किया है। सुष्मिता सेन के लिए आज का दिन बेहद स्पेशल है। आज ही के दिन सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स का खिताब मिला था। अब एक्ट्रेस की इस बड़ी कामयाबी को 31 साल पूरे हो गए हैं। इसी खुशी के मौके पर सुष्मिता सेन ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को 31वीं एनिवर्सरी की जानकारी दी है। साथ ही कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए उन यादों को फिर से ताजा कर दिया है।
सुष्मिता सेन की जीत को पूरे हुए 31 साल
सुष्मिता सेन ने अपनी जीत की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट में वो सभी मोमेंट्स नजर आ रहे हैं, जिनमें वो बेहद खुश और प्राउड फील कर रही हैं। सिर पर ताज पहनकर सुष्मिता सेन ने पूरे भारत का सिर गर्व से ऊपर उठा दिया था। अब इस यादगार दिन को याद करते हुए सुष्मिता सेन ने कई लोगों का शुक्रिया अदा किया है। एक्ट्रेस ने अपनी इस जर्नी को लेकर क्या कहा? चलिए जानते हैं।
एक्ट्रेस ने भारत की पहली जीत पर दी बधाई
सुष्मिता सेन ने लिखा, ’21 मई 1994, एक ऐतिहासिक जीत जिसने 18 साल की भारतीय लड़की को यूनिवर्स से मिलवाया! उसके लिए संभावनाओं की दुनिया खोली, आशा की ताकत, समावेश की शक्ति, प्रेम की उदारता पर प्रकाश डाला…। दुनिया भर में ट्रैवल करना और कुछ सबसे इंस्पायरिंग लोगों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त करना… वाकई जीवन को परिभाषित करने वाला! भगवान, मां और बाबा का धन्यवाद। मिस यूनिवर्स में भारत की पहली जीत की 31वीं एनिवर्सरी की बधाई!’
यह भी पढ़ें: कब्र से चोरी हुई थी मशहूर सिंगर जिम मॉरिसन की मूर्ति, 37 साल बाद लगी पुलिस के हाथ
31वीं एनिवर्सरी पर सुष्मिता सेन का पोस्ट वायरल
सुष्मिता सेन ने आगे लिखा, ‘अपने देश को रिप्रेजेंट करने का सम्मान पाकर, मैं हमेशा गर्व से इसे संजोकर रखूंगी! फिलीपींस में मेरे प्रियजनों को भी 31वीं एनिवर्सरी की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी के बारे में सोच रही हूं और आपका जश्न मना रही हूं। उन सपनों के लिए, जो असंभव किस्म के हैं…क्योंकि मुझे पता है, यूनिवर्स हमारे पक्ष में साजिश करता है! मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं!’
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines