सुष्मिता सेन, बॉलीवुड जगत का वो नाम हैं, 90 के दशक में जिसके नाम का सिक्का चलता था. वह पहली भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था और सारी लाइमलाइट ही चुरा ली थी. इस ताज को जीतने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. लेकिन, सिनेमा जगत में कदम जमाना आसान नहीं था. उन्होंने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे. उनके परिवार का फिल्मों से कोई ताल्लुक नहीं था. उनके पास ना तो एक्टिंग एक्सपीरियंस था ना है इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर. उनकी पहली फिल्म ‘दस्तक’ थी, जिसमें शूटिंग के दौरान उन्हें डांट तक पड़ी थी. भले ही सुष्मिता सेन का फिल्मों में कोई नहीं था लेकिन, उन्होंने काम अपनी शर्तों पर किया और बड़ा मुकाम हासिल किया.
दरअसल, सुष्मिता सेन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 19 नवंबर, 1975 को बंगाली परिवार में हुआ था. लेकिन, उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था. उनके पिता सुबीर सेन इंडियन एयरफोर्स में विंग कमांडर थे और मां शुभ्रा सेन ज्वेलरी डिजाइनर थीं. 16 साल की उम्र में ही उन्हें अंग्रेजी ठीक-ठाक आ गई थी और ग्रैजुएशन नई दिल्ली के एयरफोर्स गोल्ड जुबली इंस्टीट्यूट से किया. इस दौरान उन्होंने मॉडलिंग का मन बना लिया था. यहीं से उनकी ग्लैमर वर्ल्ड की जर्नी शुरू हुई थी. वह लाइमलाइट में 1994 में तब आई जब उन्होंने ऐश्वर्या राय को हराकर मिस इंडिया का खिताब जीता था. हालांकि, बाद में ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड तो सुष्मिता मिस यूनिवर्स चुनी गईं.
यह भी पढ़ें: सैफ अली खान के नवाबी ठाठ-बाट, पहले हाथ से गए 15000 करोड़, अब मुंबई में खरीदी प्रॉपर्टी, जानिए नेटवर्थ
सुष्मिता सेन की फिल्में और ब्रेक
सुष्मिता सेन भले ही मिस यूनिवर्स बन चुकी थीं लेकिन, उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में धाक जमाना आसान नहीं था. काफी संघर्षों के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में काम किया और अपनी एक्टिंग ही नहीं खूबसूरती से भी एक्ट्रेस ने काफी नाम कमाया. उन्होंने ‘मैं हूं ना’, ‘सिर्फ तुम’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘मैंने प्यार क्यों किया’ और ‘चिंगारी’ जैसी सैकड़ों फिल्मों में काम किया. फिल्मों के साथ ही अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं. उनका नाम इंडस्ट्री के कई दिग्गजों के साथ ही बिजनेसमैन तक के साथ जुड़ा लेकिन, आज भी वह सिंगल मदर हैं. उन्होंने अभी तक शादी नहीं की. एक्ट्रेस की लाइफ में वो समय भी जल्द ही आ गया जब उन्होंने फिल्मों से दूरियां बना ली. फिर जब उन्होंने कमबैक करना चाहा तो उन्हें 8 सालों तक पापड़ बेलने पड़े थे. इसके बारे में उन्होंने खुद बताया था.
यह भी पढ़ें: वो डायरेक्टर जिसने 22 साल में दी 6 सुपरहिट फिल्में, हर मूवी में मिली जिंदगी की सीख; पहचाना कौन?
कमबैक के लिए OTT मालिकों को फोन करती थीं सुष्मिता सेन
सुष्मिता ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह घर बैठे-बैठे बोर हो गई थीं इसलिए कमबैक करना चाहती थीं. काम की तलाश कर रही थीं. लेकिन, काम मिल नहीं रहा था. TOI में छपी रिपोर्ट के अनुसार, सुष्मिता सेन ने खुद बताया था कि वह ओटीटी मालिकों को फोन करके काम मांगती थीं और काम करने की इच्छा जाहिर करती थीं. एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने 8 सालों तक काम नहीं किया था.
OTT क्वीन बन चुकी हैं सुष्मिता सेन
आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने लंबे समय के बाद ओटीटी से कमबैक किया था और आज वह ओटीटी की क्वीन बन चुकी हैं. एक्ट्रेस ने वेब सीरीज ‘आर्या’ से कमबैक किया था. इसके तीन सीजन आ चुके हैं. इसे डिज्नी हॉट स्टार पर स्ट्रीम किया गया था. पहला सीजन 2020 में आया था. इसके बाद सुष्मिता सेन को ‘ताली’ में एक किन्नर की भूमिका में देखा गया था. इसे करने के बाद तो उनकी हर तरफ खूब तारीफ की गई थी. इससे वह ओटीटी पर छा गई थीं. इसे जियो सिनेमा ऐप पर देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं Manya Anand? जिन्होंने Dhanush के मैनेजर पर कास्टिंग काउच का लगाया आरोप
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
13 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
17 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines