Sushmita Sen Again Dating Ex Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘आर्या 3’ (Aarya 3) को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की सीरीज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, अब उन्हें लेकर एक ऐसी खबर सामने आ गई है जिसे सुनकर फैंस के भी कान खड़े हो जाएंगे। कहा जा रहा है कि एक बार फिर सुष्मिता की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दे दी है। वायरल वीडियो को देखने के बाद ऐसी अफवाहें उड़ने लगी हैं, जिसमें एक्ट्रेस का एक एक्स लवर उनके साथ दिखाई दे रहा है। लेकिन ये एक्स बॉयफ्रेंड कौन है जिसके साथ दुबारा सुष्मिता की डेटिंग रूमर्स तेज हो गई हैं ये भी जान लेते हैं।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed किस जुर्म में हुईं गिरफ्तार? वीडियो देख ट्रोलर्स बोले- ‘फांसी से कम सजा नहीं होनी चाहिए’
फिर करीब आए सुष्मिता और रोहमन!
बता दें, अब जिसके साथ सुष के लिंकअप की रूमर्स सामने आ रही हैं वो शख्स कोई और नहीं बल्कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) हैं। पहले भी ये दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी लाइमलाइट बटोर चुके हैं। इनका रोमांस पूरी दुनिया ने देखा है। फैंस को तो पूरी उम्मीद थी कि ये दोनों शादी भी कर लेंगे। हालांकि, इनका रिश्ता बीच में ही टूट गया। जब इनके ब्रेकअप की खबर आई थी तो फैंस भी मायूस हो गए थे। हालांकि, अब इन्हें साथ देखकर एक बार फिर सब यही कयास लगा रहे हैं कि सुष्मिता और रोहमन फिर करीब आ गए हैं।
वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, सामने आए इस वीडियो में फैंस को एक्स कपल के बीच अभी भी केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। जिस तरह से रोहमन शॉल ‘आर्या 3’ के प्रमोशनल इवेंट में एक्ट्रेस के साथ नजर आए उसे देखकर लगा कि ये अभी भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस दौरान रोहमन का सुष्मिता के लिए बेहद प्रोटेक्टिव अंदाज़ देखने को मिला। साथ ही जिस तरह से वो अपनी रूमर्ड लेडी लव को लेकर जा रहे हैं वो फैंस के मन में कईं सवाल खड़े कर रहा है।
रोहन से फिर हुआ सुष्मिता को प्यार?
हालांकि, अभी तक इन दोनों ने अपनी डेटिंग रूमर्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। न तो इन्होंने अपने रिलेशनशिप में होने की बात कबूली है और न ही इससे इंकार किया है। वैसे इससे पहले तब भी इनके डेटिंग रूमर्स खूब स्प्रेड हुए थे। जब सुष्मिता का ललित मोदी (Lalt Modi) से ब्रेकअप हुआ था और वो अचानक रोहमन के साथ स्पॉट हुईं तो लोगों ने इनके रिश्ते को लेकर चर्चा की थी। उस दौरान एक्ट्रेस ने रोहमन को बस अपना दोस्त बताया था। लेकिन अब लगता है ये दोस्ती फिर प्यार में बदल गई है।
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
8 mins agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
32 mins agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
3 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
3 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
5 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
5 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
23 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines