Sushant Singh Rajput Viral Unseen Photo: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को आज तक लोग भुला नहीं सके हैं। एक्टर को इस दुनिया को अलविदा कहे 3 साल हो गए हैं लेकिन उनकी कमी अब तक फैंस और उनके चाहने वालों को खल रही है। आए दिन उन्हें कोई न कोई याद करता नजर आता है। एक्टर में इतनी खूबियां थी और वो इतने मिलनसार स्वभाव के थे कि उनकी याद न आना मुमकिन नहीं है। ऐसे में अब सुशांत सिंह राजपूत की एक अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद फैंस भी इमोशनल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: कब गर्ल गैंग को लेकर बाइक राइड पर निकलेंगी Dia Mirza? Taapsee Pannu ने अनाउंस की Dhak Dhak की रिलीज डेट
मुकेश छाबड़ा ने शेयर की तस्वीर
सामने आई इस तस्वीर को खुद कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिसे देखकर फैंस की भी आंखें नम हो गई। फोटो में सुशांत खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ इस तस्वीर में एक बुजुर्ग महिला भी दिखाई दे रही है और दोनों का ध्यान एकदम खाने पर बना हुआ है। वहीं, एक्टर के चेहरे पर जो मुस्कान नजर आ रही है वो दिल को सुकून पहुंचाने का काम कर रही है। अब इस तस्वीर को शेयर करते हुए मुकेश छाबड़ा ने लिखा, ‘ये तस्वीर मिली। मां और सुशांत आलू परांठे के मजे लेते हुए! मुझे यकीन है कि ये दोनों अब आनंद ले रहे होंगे आराम से ऊपर बैठकर।’
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
अब ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई बड़े सेलिब्रिटीज ने इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। हार्ट इमोजी शेयर कर सभी ने सुशांत के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। वहीं, इस पोस्ट पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाईं। उन्होंने इस तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, ‘बहुत सुन्दर तस्वीर, जो शेयर करने के लिए है।’ वहीं, कुछ यूजर्स ने एक्टर को देख लिखा, ‘मिस यूं सुशांत।’ अब सभी सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर को याद करते दिखाई दे रहे हैं।
मुकेश से है सुशांत का खास कनेक्शन
वहीं, बात अगर सुशांत सिंह राजपूत और मुकेश छाबड़ा के कनेक्शन की करें तो एक्टर की आखिरी फिल्म उन्होंने ही डायरेक्ट की थी। ‘दिल बेचारा’ की शूटिंग के दौरान इन दोनों का बॉन्ड काफी स्ट्रांग हो गया था। ऐसे में अचानक सुशांत की मौत से मुकेश को बड़ा झटका लगा था। उन्होंने एक्टर को लेकर कई खुलासे किए थे। हाल ही में मुकेश छाबड़ा ने ये भी रिवील किया था कि सुशांत पानी के लिए कितने एक्साइटेड थे।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines