---विज्ञापन---

Sushant Singh से लेकर Sridevi तक, मौत के बाद इन सितारों की संपत्ति का क्या हुआ?

Bollywood Stars Property After Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक हम दिग्गज और जबरदस्त कलाकारों को खो चुके हैं, जिनकी संपत्ति करोड़ों में है, लेकिन आखिर मरने के बाद उनकी करोड़ की संपत्ति का क्या होता है?

---खबर नीचे जारी है---

Bollywood Stars Property After Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े दिग्गज और दमदार स्टार्स दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, जिनकी मौत की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री से साथ-साथ फैंस को भी हैरान और परेशान कर दिया था। इन स्टार्स में ज्यादातर वो स्टार्स शामिल थे, जिनका निधन कम उम्र में हुआ। इतना ही नहीं ये स्टार्स जब तक जिंदा थे इन्होंने अपने करियर में करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई, लेकिन सवाल ये है कि निधन के बाद इन स्टार्स की प्रॉपर्टी का क्या हुआ?

आखिर उनकी करोड़ों की संपत्ति कहां गई? आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड और टीवी स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके निधन के बाद उनकी संपत्ति का क्या हुआ किसी को पता नहीं चला। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ‘हम एक-दूसरे को मार भी सकते हैं…’, Ranveer Singh को लेकर Anushka Sharma ने क्यों कही थी ऐसी बात?

श्रीदेवी (Sridevi)

80 से लेकर 90 दशक में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली और खूबसूरत एक्ट्रेस श्रीदेवी का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। उनका निधन 24, फरवरी 2018 को दुबई के जाने-माने होटल में हुआ था। अपने जीते जी एक्ट्रेस करीब 300 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति का मालकिन थीं, लेकिन निधन के बाद एक्ट्रेस की संपत्ति का क्या हुआ? दरअसल, एक्ट्रेस के पति और निर्देशक बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने उनकी याद में काफी मोटी रकम दान में दे दी थी।

---खबर नीचे जारी है---

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)

टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से अपनी पहचान बनाने वाले और फिल्म ‘काय पो छे!’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने भी फैंस का दिल तोड़ दिया था। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है, जिससे उन्होंने करीब 59 करोड़ की संपत्ति बनाई थी, जिसको उनके निधन के बाद एक चैरिटी को दान कर दी गई थी। एक्टर का शव 14 जून 2020, मुंबई में स्थित बांद्रा वेस्ट के उनके घर मे फंदे से लटका मिला था।

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla)

कई टीवी शो और बिग बॉस 13 से अपनी जबरदस्त पहचान बना चुके एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन पिछले साल 2 सितंबर को हार्ट अटैक से हुआ था। एक्टर ने भी अपने लंबे करियर में कुल 10 करोड़ की संपत्ति बनाई थी, जिसके बाद एक्टर की 50 करोड़ रुपये की संपत्ति को परिवार ने एक चैरिटी को दान कर दिया था।

---खबर नीचे जारी है---

इरफान खान (Irrfan Khan)

बॉलीवुड के जाने-माने और दिग्गज एक्टर इरफान खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्टर का निधन साल 2020 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नाम की खतरनाक बीमारी के चलते हुआ था। पद्मश्री से सम्मानित एक्टर ने अपने लंबे करियर में 30 से ज्यादा फिल्मों में नजर आए थे। एक्टर ने 321 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। उनके निधन के बाद उनकी संपत्ति का आधा उनके परिवार ने दान कर दिया था।

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)

बॉलीवुड की दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर का निधन पिछले साल 2022, 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ट्रस्ट में हुआ था। सिंगर की कुल संपत्ति 370 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। सिंगर ने अपनी वसीयत में से आधी संपत्ति दान देने की बात लिखी थी।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 28, 2023 03:31 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola