Actors Died Before Their Last Film Release: बॉलीवुड एक्टर्स को फैंस अपनी सिर आंखों पर बिठाकर रखते हैं। हर स्टार की एक अलग फैन फॉलोइंग होती है। इनके चाहने वाले इनकी फिल्मी देखने का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। लेकिन जब किसी स्टार की मौत की खबर सामने आती है तो लोगों को बड़ा सदमा लगता है। दरअसल, पर्दे पर इन्हें देखते-देखते दर्शकों को ये अपने करीबी की तरह ही लगने लगते हैं। ऐसे में किसी एक्टर की मौत की फैंस के लिए हैं करना आसान बात नहीं है। वहीं, जब किसी दिवंगत एक्टर की आखिरी फिल्म रिलीज होती तो फैंस पर क्या बीतती है इसका अंदाज़ा भी नहीं लगाया जा सकता। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में जिनके इस दुनिया को अलविदा कहने के बाद उनकी आखिरी फिल्म रिलीज़ हुई है।
यह भी पढ़ें: एक ज्योतिषी बना Vijay Varma के करियर में कांटा, एक्टर ने बताया क्या है माजरा?
Sushant Singh Rajput
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। एक्टर की मौत की खबर से फैंस आज तक उभर नहीं पाए हैं। बता दें, जब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा तब उनकी एक फिल्म रिलीज़ होनी बाकी थी। ऐसे में जब उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज हुई तो फैंस काफी इमोशनल हो गए थे। ये मूवी सुपरहिट साबित हुई और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला।
Sridevi
श्रीदेवी की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने की वजह से एक्ट्रेस की जान गई थी। वो अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में हिस्सा लेने दुबई पहुंची थी लेकिन वहां से मृत वापिस आईं। जब उनकी मौत हुई उसके बाद उनकी आखिरी फिल्म रिलीज हुई थी। दरअसल, श्रीदेवी ने साल 2018 में शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में एक कैमियो किया था।
Rishi Kapoor
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर भी इस लिस्ट में शुमार हैं। एक्टर की मौत कैंसर की वजह से हुई थी। वो एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और चाहते थे कि जल्द से जल्द ये फिल्म पूरी हो जाए। लेकिन शूटिंग पूरी होने से पहली ही उनकी जान चली गई। और फिर ‘शर्माजी नमकीन’ की बाकी शूटिंग परेश रावल ने पूरी की। फिल्म में एक ही किरदार में 2 एक्टर्स नज़र आए थे। फैंस ने ऋषि कपूर की एक्टिंग को काफी पसंद किया था।
Image Credit: Google
Om Puri
दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ओम पुरी का निधन भी इंडस्ट्री और फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। 6 जनवरी साल 2017 में दिल का दौरा पड़ने से एक्टर का निधन हो गया था। बता दें, अपनी मौत से कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सलमान खान की फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उनके निधन के बाद 25 जून साल 2017 को ईद के मौके पर उनकी आखिरी मूवी ‘ट्यूबलाइट’ रिलीज़ हुई थी।
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
25 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
29 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
31 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines