हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Raksha Bandhan पर Sushant Singh Rajput की बहन ने खोला यादों का पिटारा, नम हुई फैंस की भी आंखें

विज्ञापन
Image Credit : Google

Shweta Singh Kirti Remembers Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के घरवालों के लिए ये बेहद मुश्किल समय है। हर दिन एक्टर के परिवार को उनकी कमी खलती है। लेकिन त्यौहार के मौके पर उनपर जो बीतती है वो शायद ही कोई ओर समझ सकता है। वहीं, अब रक्षाबंधन के मौके पर सुशांत की बहन काफी इमोशनल हो गईं। राखी के दिन श्वेता सिंह कीर्ति का दर्द छलक उठा। अपने भाई को याद कर श्वेता का क्या हाल है ये उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अब देखने को मिला। श्वेता ने राखी पर अपने प्यारे भाई सुशांत के साथ अपनी पुरानी यादों की पिटारा खोला।

यह भी पढ़ें: 20वें दिन Gadar 2 ने Box Office पर की कितनी कमाई? Raksha Bandhan का फिल्म को हुआ जबरदस्त फायदा

राखी पर सुशांत की बहन ने शेयर किया वीडियो

अब श्वेता सिंह कीर्ति का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो सुशांत के साथ अपने बचपन की राखी की एक फोटो दिखाते हुए उसके पीछे की कहानी सुना रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने भाई के साथ अपने बॉन्ड पर भी बात की। श्वेता ने बताया कि कैसे वो और सुशांत हर चीज साथ में ही किया करते थे। उन्होंने अपने भाई के साथ कुछ खट्टी-मीठी बातें भी याद की, जिसे सुनकर अब फैंस की आंखें नम हो गई हैं।

वीडियो शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

उन्होंने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। श्वेता ने लिखा, “कभी लगता है तुम कहीं नहीं गए, तुम तो यहीं हो। कभी लगता है अब क्या मैं तुम्हें कभी नई देख पाऊंगी, तुमसे कभी बात नई कर पाऊंगी। तुम्हारी हंसी, तुम्हारी आवाज कभी नई सुन पाऊंगी। तुझे खोने का दर्द, मैं किसी से बांटना भी चाहूँ तो नहीं। ये मेरे दिल के बहुत करीब है, और कुछ इतना करीब है कि आपको इसके बारे में बताने की कोशिश भी करूँ तो शायद ही शब्द मिलें।”

हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रहा बहन का दर्द

श्वेता ने आगे लिखा, “दर्द हर गुजरते दिन के साथ गहरा होता जा रहा है, इसका एकमात्र समाधान ईश्वर है। भाई, जल्द ही तुम्हें दूसरी तरफ देखूंगी, जब तक कि मैं भी उपहास करने, मनोरंजन करने या प्रेरित करने वाली कहानी न बन जाऊं। अपनी कलाई पर राखी बांध रही हूं और प्रार्थना कर रही हूं कि आप जहां भी रहें शांति और आनंद में रहें। विद लव, गुड़िया दी।” अब श्वेता का ये वीडियो देखने के बाद फैंस की आंखों में भी आँसू आ गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें